ऑटो ड्राइवर की वर्दी में दिखे राहुल गांधी, पार्क में लंच खाते-खाते सुनीं समस्याएं; VIDEO
राहुल ने बंगाली मार्केट के पास टोडरमल रोड पर करीब आधे घंटे तक ऑटो ड्राइवर संग रहे। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी और साथ में ही पार्क में बैठकर लंच भी किया। राहुल के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वे ड्राइवरों के साथ बैठकर लंच करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली में ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की। इस दौरान लंच के साथ-साथ उनसे लंबी बातचीत भी की। खास बात ये थी कि राहुल गांधी इस दौरान खुद भी ऑटो-ड्राइवर की यूनिफॉर्म पहने नजर आए। राहुल ने बंगाली मार्केट के पास टोडरमल रोड पर करीब आधे घंटे तक ऑटो ड्राइवर संग रहे। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी और साथ में ही पार्क में बैठकर लंच भी किया। राहुल के वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वे ड्राइवरों के साथ बैठकर लंच करते नजर आए रहे हैं।
राहुल गांधी ने इस दौरान ऑटो ड्राइवर से किन-किन मुद्दों पर बात की यह तो फिलहाल सामने नहीं आया है मगर वे बीते कई दिनों से पेट्रोल, डीजल और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की बढ़ती कीमतों का ड्राइवरों के जीवनयापन पर क्या असर पड़ रहा है इसके बारे में केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान कई मौकों पर कहा था कि सरकार चुनाव के परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएगी।
कीमतों में हुई है लगातार बढ़ोत्तरी
बीते कुछ दिनों में ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट तनाव से तेल और गैस की कीमतों में एक के एक बाद लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आलम ये है कि युद्ध के चलते बीते कुछ दिनो में ही चार बार दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बढ़ती कीमतों ने ऑटो ड्राइवरों के कामकाज पर भी असर डाला है।
कितनी-कितनी बढ़ोत्तरी हुई है?
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार (26 मई) को सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। 26 मई से पहले 23 मई को 1 रुपये, 18 मई को भी 1 रुपये तो 15 मई को 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। दिल्ली ही बल्कि एनसीआर के कई शहरों में भी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
राहुल पहले भी कर चुके सीधे संवाद
राहुल अक्सर इसी तरह आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश करते हैं। वे नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बेगूसराय में चुनावी सभा के बाद स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ते नजर आए थे। तब भी राहुल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। राहुल ने इस दौरान टी-शर्ट और पैंट पहनकर पानी में डुबकी लगा ली थी और पारंपरिक जाल के जरिए ग्रामीणों के साथ मिलकर मछलियां पकड़ी थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन