'वो गंदा आदमी है'… दो बेटियों संग रात में थाने पहुंची मां, बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो…
मंगलवार रात महिला गुरुग्राम में अपनी दो बेटियों संग पुलिस थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने इसके बाद महिला की मेडिकल जांच करवाई और और महिला को सुरक्षित उसके घर वापस ले गए।

गुरुग्राम में एक महिला को उसके ससुरालवालों ने कथित तौर पर इस वजह से घर निकाल दिया क्योंकि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया। महिला का दावा है कि ससुरवालों ने तो उसे प्रताड़ित किया है साथ ही पति ने भी नशे की हालत में मारपीट की। परेशान होकर जब जब महिला अपनी दो बेटियों के साथ थाने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार रात महिला गुरुग्राम में अपनी दो बेटियों संग पुलिस थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने इसके बाद महिला की मेडिकल जांच करवाई और और महिला को सुरक्षित उसके घर वापस ले गए।
दो बेटियों की है मां
पीड़ित महिला की पहचान मानसी के रूप में हुई है और वह मूल रूप से दिल्ली के पहाड़गंज एरिया की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि ‘मैं सिर्फ 26 साल की हूं और मेरी दोनों बेटियां ऑपरेशन से हुई हैं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो पहले दोनों बच्चियां मरेंगी, फिर मैं मरूंगी। बच्चों को छोड़कर नहीं जाऊंगी, वो गंदा आदमी है।’
पति नशे के हालत में मारपीट करता है
महिला ने पुलिस को बताया कि ससुरवाले बेटा न होने पर ताने देते थे और प्रताड़ित करते थे। महिला ने कहा कि ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया तो इसके बाद वह पति संग खंडसा में अलग से किराए के कमरे में रहने लगी तो पति नशे के हालत में मारपीट करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति अक्सर शराब पीकर घर आता है।
'ससुराल वाले पति को भड़काते हैं'
महिला ने आरोप लागया है कि ससुरवालों ने पति की किसी दूसरी महिला से शादी की फिराक में भी थे। पीड़िता का कहना है कि ससुरवालों की प्लानिंग है कि शादी को जल्द सात साल का समय पूरा होने वाला है और इसके बाद हमेशा से घर से निकाल देंगे ताकि दहेज उत्पीड़न का सख्त केस दर्ज न हो सके। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले पति को भड़काते हैं और कहते हैं कि घर से निकाल दो क्योंकि बेटा पैदा नहीं कर सकी।
शिकायत के आधार पर जांच शुरू
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ससुरवालों और पति से घरेलू हिंसा, मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित आरोपों में पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद ही अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन