delhi weather will be changes alert for dust winds at 35 mph latest mausam update दिल्ली के मौसम में उलटफेर; 35 तक की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के मौसम में उलटफेर; 35 तक की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट

दिल्ली में तेज धूप और तेज रफ्तार धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। इससे हवा की गति तेज होने से प्रदूषण में कमी आई है। 

Mon, 2 March 2026 11:03 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के मौसम में उलटफेर; 35 तक की स्पीड से धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट

Delhi Mausam: दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों तक तेज हवाओं का दौर देखा जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से हल्की धूल उड़ने की संभावना है। हालांकि आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। फिलहाल राजधानी में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। अच्छी बात यह है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के कण साफ हो गए हैं जिससे वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

35 की स्पीड से चलेंगी धूल भरी हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 3 से लेकर 5 मार्च तक धूल उड़ाने वाली तेज हवाओं का दौर रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से अगले 3 दिनों के बीच हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है जबकि, बीच-बीच में हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इससे हल्की धूल भी उड़ेगी।

30.9 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हो गई। दिनभर तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बढ़ेगा तापमान

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी।

कितना रहेगा तापमान?

IMD की मानें तो दिल्ली में 3 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री जबकि 4 मार्च को 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 5, 7 और 8 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

पलूशन से मिली राहत

इस बीच हवा की गति बढ़ने और गर्म मौसम के कारण दिल्ली के प्रदूषण कण काफी हद तक साफ हो गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 193 अंक रिकॉर्ड किया गया। इस हवा को मध्यम श्रेणी में माना जाता है और अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ऐसी ही रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में ही मई-जून जैसी तपिश; झारखंड में तापमान 36°C पार, कैसा रहेगा मौसम?
ये भी पढ़ें:मार्च आते ही मई-जून जैसी गर्मी; पारा 6 डिग्री तक बढ़ा; होली पर कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी से गर्मी सता रही, होली पर 34 डिग्री का टॉर्चर; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।