jharkhand weather temperature crosses 36 degree celsius know about imd forecast मार्च में ही मई-जून जैसी तपिश; झारखंड में तापमान 36°C पार, कैसा रहेगा मौसम?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

मार्च में ही मई-जून जैसी तपिश; झारखंड में तापमान 36°C पार, कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में इस साल मार्च में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। जमशेदपुर और लातेहार में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश की कोई संभावना नहीं होने से होली पर भी तेज गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

Mon, 2 March 2026 04:57 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, रांची
share
मार्च में ही मई-जून जैसी तपिश; झारखंड में तापमान 36°C पार, कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Mausam: झारखंड में इस साल मार्च की शुरुआत में ही मई-जून जैसी असामान्य गर्मी पड़ रही है। जमशेदपुर और लातेहार जैसे दक्षिणी जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे रातें भी गर्म हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आगे धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के संकेत नजर आ रहे हैं। होली पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी तापमान में बढ़ोतरी को जलवायु परिवर्तन का संकेत बता रहे हैं।

गर्म होने लगीं रातें

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में इस साल मार्च की शुरुआत में ही बहुत गर्मी पड़ने लगी है। झारखंड के जमशेदपुर, लातेहार और सरायकेला, खरसावां जैसे दक्षिणी जिलों में तो मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है क्योंकि वहां अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 18.7, चाईबासा और सरायकेला में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आलम यह है कि तापमान बढ़ने के कारण कारण लोग अब स्वेटर नहीं पहन रहे हैं।

न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी

जमशेदपुर और लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे रात में भी गर्मी लग रही है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गर्मी ने होली का मजा खराब कर दिया है।

इस हफ्ते नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने से इस पूरे हफ्ते बारिश की उम्मीद नहीं है। होली की छुट्टियों में मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंडक तो रहेगी लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्मी पड़ेगी। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी।

इस हफ्ते जारी रहेगा मौसम का मौजूदा रुख

कुल मिलाकर झारखंड में इस हफ्ते कामोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। लोगों को गर्मी अपना एहसास कराएगी। देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका और जामताड़ा जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 13.14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इससे शाम के समय थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि दक्षिणी और मध्य जिलों में गर्मी देखी जाएगी। रांची में अधिकतम तापमान 29.30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मार्च में ही ऐसा तापमान होना असामान्य है। यह जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तेजी से बढ़ रही गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम; IMD का क्या अनुमान
ये भी पढ़ें:मार्च आते ही मई-जून जैसी गर्मी; पारा 6 डिग्री तक बढ़ा; होली पर कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: होली के पहले ही पारा हाई, तापमान 35 के पार; ड्राई हीट का अलर्ट