delhi weather update imd yellow alert rain thunderstorm heatwave relief delhi news दिल्ली में हीटवेव पर फिलहाल ब्रेक, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में हीटवेव पर फिलहाल ब्रेक, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और इससे हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

Mon, 11 May 2026 08:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में हीटवेव पर फिलहाल ब्रेक, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मई की तेज गर्मी के बीच सोमवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है और इससे हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि दिनभर बादल छाए रहने की वजह से धूप का असर कम रहा और गर्मी अपेाकृत कम महसूस हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्माण साइट पर लगानी होगी..., धूल प्रदूषण रोकने के लिए रेखा सरकार का नया आदेश

दिल्ली के अन्य इलाकों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। पालम में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर भी अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिल्ली वालों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पूर्वोत्तर की 2 महिलाओं से बदसलूकी, नस्लीय टिप्पणी और मारपीट का आरोप

हालांकि सोमवार को राजधानी में बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में और उसके बाद शाम 5:30 बजे तक बारिश शून्य रही। इसके बावजूद हवा में नमी बनी रही। पूरे दिन ह्यूमिडिटी का स्तर 42 से 59 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 131 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। यानी हवा फिलहाल बहुत खराब श्रेणी में नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर 45 साल के अधेड़ ने दी जान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बादल, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। ऐसे में मई की झुलसाने वाली गर्मी के बीच दिल्ली वालों को कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।