A 45-year-old man jumped from the Noida Electronic City Metro station and died. दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर 45 साल के अधेड़ ने दी जान, गिरते ही मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर 45 साल के अधेड़ ने दी जान, गिरते ही मौत

घटना थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की है। व्यक्ति द्वारा कूदकर जान देने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mon, 11 May 2026 03:00 PMRatan Gupta नोएडा, भाषा
share
दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर 45 साल के अधेड़ ने दी जान, गिरते ही मौत

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने ऊंचाई से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान कराने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। थाना सेक्टर-63 पुलिस को सूचना मिली कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने नीचे छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटा-बेटी, पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश, ट्रिपल मर्डर कर खुद बुलाई पुलिस

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद मेट्रो स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति स्टेशन पर कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.5 करोड़ की गैस हेराफेरी का मास्टरमाइंड जिला खाद्य अधिकारी निकला

थाना दादरी क्षेत्र में कोट पुल के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीमेंट से लदा एक ट्रक कोट पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में ग्राम छोलस निवासी सचिन (22), पुत्र वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।