दिल्ली में 3 अप्रैल से आंधी-बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी, 4 दिन बाद नया पश्चिम विक्षोभ
Delhi Weather: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। चार दिन बाद नया पश्चिम विक्षोभ दस्तक देगा।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम बड़ा करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 3 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में आंधी, हल्की बारिश और बिजली के गरज-चमक की चेतावनी है। मौसम में यह बदलाव 7 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि इसके बाद मौसम तेजी से बदलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 3 अप्रैल को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 4 और 5 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यही ट्रेंड बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तापमान में और गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
7 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ
6 अप्रैल को मौसम थोड़ा स्थिर हो सकता है और आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिर से मौसम बिगड़ सकता है। इस दिन भी हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है और 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16 से 22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
जिला-वार मौसम की स्थिति
दिल्ली के सभी जिलों उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य, पूर्व, शाहदरा और एनसीआर क्षेत्रों फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद में 3 से 5 अप्रैल के बीच मौसम एक जैसा रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।




साइन इन