delhi weather mausam vibhag yellow alert for heat wave also light rain warning in ncr दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश; झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग की गुड न्यूज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश; झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग की गुड न्यूज

Delhi Mausam: दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 27 मई तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद आंधी और बारिश से लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

Sun, 24 May 2026 03:42 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश; झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग की गुड न्यूज

दिल्ली के साथ NCR के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में रविवार को सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी गर्म हवाएं चलने और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही NCR में 27 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में 3 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जाएगा।

कल से 3 दिन लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ ही NCR के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार से तीन दिन 25, 26 और 27 मई को लू चलने की स्थिति रहेगी। इसको लेकर तीनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर से शाम के बीच आंधी और गरज के साथ बादल छा सकते हैं। इन तीनों ही दिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिन के दौरान कभी-कभी हवा के झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।

28 मई से तीन दिन आंधी-बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, सोमवार से तीन दिन 25, 26 और 27 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 मई से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28, 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन तीनों ही दिन गरज चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तूफान दाना के कारण झारखंड में कितनी रहेगी हवा की स्पीड, किन जिलों में भारी बारिश

50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 28, 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी भी चलेगी। इस दौरान हवाओं की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 28 मई को बारिश के कारण तापमान में कमी देखी जाएगी। 28 मई को दिल्ली अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 29 को अधिकतम तापमान में और भी गिरावट देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार-झारखंड में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

आंधी-बारिश से 37 डिग्री तक आ जाएगा तापमान

Delhi Weather Dept की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आंधी और बारिश के कारण 29 और 30 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में आए बदलाव के पीछे एक पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस वीकेंड पर झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसती आग और लू से लोग परेशान, दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।