बिहार-झारखंड में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट; मॉनसून का भी हाल
अंडमान-निकोबार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 मई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। बिहार और झारखंड में भी 24-25 मई को तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Updates: 23 मई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भारत में अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो बेहद विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मॉनसून आगे बढ़ रहा है और भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्सों के साथ-साथ अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। अगले 3 से 4 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
अंडमान-निकोबार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 मई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। बिहार और झारखंड में भी 24-25 मई को तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी।
गर्मी से झुलस रहे कई राज्य
एक तरफ जहां बारिश का माहौल है, वहीं देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से झुलस रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 24 से 29 मई के दौरान स्थिति बेहद गंभीर रहेगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 24 से 29 मई तक लू का प्रकोप रहेगा, जिसमें से 24 से 27 मई के बीच भीषण लू चलने की आशंका है।
राजस्थान में 24 से 29 मई तक लू चलेगी। बिहार में 24 मई और झारखंड में 24-25 मई के पश्चिमी हिस्सों में भी लू का असर रहेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक तापमान के साथ-साथ बेहद परेशान करने वाली उमस बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में 24 मई को और ओडिशा के आंतरिक इलाकों में 27 मई तक रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
24 से 27 मई के बीच तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, इसके बाद 28-29 मई को तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। 26 मई तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 27 से 29 मई के बीच तापमान 2-3°C तक गिर सकता है। पश्चिमी हिमालय के इलाकों में 27 मई तक तापमान में 4-6°C की भारी बढ़त होने की संभावना है।
24 और 25 मई के दौरान असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 24 मई को अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 मई को भारी बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने के आसार हैं।
केरल, माहे और लक्षद्वीप में 24 से 26 मई के दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटे की तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होगी। केरल में 27 मई तक भारी बारिश जारी रह सकती है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन