yellow alert in delhi rain expected for 4 days know one week ncr weather update दिल्ली में कल येलो अलर्ट; 4 दिन होगी बारिश, किन डेट पर मौसम रहेगा खराब?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कल येलो अलर्ट; 4 दिन होगी बारिश, किन डेट पर मौसम रहेगा खराब?

Delhi Mausam Forecast: दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने एकबार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। रविवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में चार दिन मौसम खराब रह सकता है।

Sat, 28 March 2026 03:34 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में कल येलो अलर्ट; 4 दिन होगी बारिश, किन डेट पर मौसम रहेगा खराब?

Mausam of Delhi: दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल रविवार से दिल्ली एनसीआर में एकबार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने रविवार के साथ 4 दिन अलग-अलग तारीखों पर दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। कुल मिलाकर मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी अगले 6 दिन तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बूंदाबांदी और बारिश वाला रहेगा।

29 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को यानी 29 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है।

30 और 31 मार्च को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 30 मार्च को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दिन आसमान के बादलों से घिरा रहने की संभावना है। साथ ही दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में अचानक गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने का भी अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पहली और दो अप्रैल को बारिश नहीं

इसके बाद दिल्ली एनसीआर में पहली और दो अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन बादल नजर आ सकते हैं। इन दोनों ही तारीखों पर बारिश नहीं होगी। इन दोनों ही दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 31 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री तो पहली अप्रैल को 31-33 और दो अप्रैल को 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन अप्रैल को मौसम बदलने और बारिश के कारण इसमें कमी आने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी की चेतावनी, कहां-कहां मौसम रहेगा खराब? 6 दिन का हाल

3 अप्रैल को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इससे दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम एकबार फिर सुहावना हो जाएगा। इस दिन दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। कुल मिलाकर 3 अप्रैल तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में चार दिन गरज चमक के साथ बारिश वाला मौसम देखे जाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी तीन अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में होगी झमाझम बारिश! चलेंगी तूफानी हवाएं;कई इलाकों में येलो अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।