Delhi Weather IMD Update Temperature to Increase in next four days Latest Prediction फरवरी में ही सताने लगी गर्मी! अगले चार दिन बढ़ेगा पारा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरवरी में ही सताने लगी गर्मी! अगले चार दिन बढ़ेगा पारा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान लगातार बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

Sun, 15 Feb 2026 05:52 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
फरवरी में ही सताने लगी गर्मी! अगले चार दिन बढ़ेगा पारा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान लगातार बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को छोड़कर, अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य -1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी रविवार रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। शनिवार को दिन भर आसमान साफ था। सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो गया।

शनिवार को दिन में 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग का कहना है कि 15 से 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 17 फरवरी को बादल की आवाजाही हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।

खराब श्रेणी में दर्ज की गई राजधानी की हवा

शनिवार को भी राजधानी की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 दर्ज किया गया। इस दौरान दो स्थानों पर हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को यह 197 दर्ज की गई थी। नार्थ कैंपस में 301 और पूसा में 312 एक्यूआई दर्ज की गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।