दिल्ली में आज रफ्तार पर ब्रेक! जाम वाली इन डेढ़ दर्जन सड़कों से रहें दूर; देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory : दिल्ली की करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर आज एक बार फिर सुबह और शाम के वक्त लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 और तय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी की कई खास सड़कों पर ट्रैफिक रोक रहेगी।

Delhi Traffic Advisory : राजधानी दिल्ली की करीब डेढ़ दर्जन सड़कों पर आज एक बार फिर सुबह और शाम के वक्त लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 और तय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी की कई खास सड़कों पर ट्रैफिक रोक रहेगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, एआई समिट में शामिल होने वाले खास लोगों की आसान और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारत मंडपम, एयरपोर्ट एरिया और शहर के दूसरे खास रास्तों के आसपास खास ट्रैफिक इंतजाम किए जाएंगे।
दो चरणों में लागू रहेंगी पाबंदियां
एडवाइजरी में कहा गया है कि दिन में दो अलग-अलग चरणों में पाबंदियां लागू की जाएंगी, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक, साथ ही आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और जहां तक हो सके दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली की कई सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है।
इन सड़कों पर असर पड़ सकता है:-
• सरदार पटेल मार्ग
• मदर टेरेसा क्रेसेंट
• तीन मूर्ति मार्ग
• अकबर रोड
• जनपथ
• विंडसर प्लेस
• तीस जनवरी मार्ग
• पृथ्वीराज रोड
• राजेश पायलट मार्ग
• सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग
• मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच)
• भैरों मार्ग
• शांति पथ (R/A सत्य मार्ग और R/A कौटिल्य मार्ग के बीच)
• अफ्रीका एवेन्यू
• सत्य मार्ग (R/A यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच)
• डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग
• गुरुग्राम रोड
• परेड रोड
सुझाए गए दूसरे रास्ते:-
• सैन मार्टिन मार्ग
• पंचशील मार्ग
• डॉ. APJ अब्दुल कलाम रोड
• कमाल अतातुर्क मार्ग
• अरबिंदो मार्ग
• लोधी रोड
• बारापुल्ला रोड
• रिंग रोड
• तिलक मार्ग
• फिरोज शाह रोड
• रफी मार्ग
• संसद मार्ग
• के. कामराज मार्ग
• साउथ एवेन्यू रोड
• वंदेमातरम मार्ग
• NH-48, राव तुला राम मार्ग
• पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड
• UER-II और NH-48 सर्विस रोड
ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि सेंट्रल दिल्ली, डिप्लोमैटिक इलाकों और एयरपोर्ट रूट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ज्यादा समय लेकर चलें और ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों के दिए गए निर्देशों का पालन करें।
ट्रैफिक पुलिस की लोगों को सलाह
• आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि जहां तक हो सके, प्रभावित रास्तों से बचें।
• यात्रा की प्लानिंग पहले से करें और यात्रा के लिए एक्स्ट्रा समय रखें।
• ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
• लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और ट्रैफिक को आसानी से चलाने में मदद करें।
वाहन चालकों से संयम रखने की अपील
वाहन चालकों वालों से अपील है कि वे संयम रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आसान अनुभव के लिए ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। खास चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
यहां से लें ट्रैफिक के रियल-टाइम अपडेट
• वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
• फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
• प्लैटफॉर्म X: https://x.com/dtptraffic
• इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic WhatsApp: 8750871493
• हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444




साइन इन