Delhi leads in breaking traffic rules and paying fines, reveals Union Law Ministry report ट्रैफिक नियम तोड़ने और चालान भरने में दिल्ली आगे, केंद्रीय विधि मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ट्रैफिक नियम तोड़ने और चालान भरने में दिल्ली आगे, केंद्रीय विधि मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली वाले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में देश में सबसे आगे हैं। ट्रैफिक कानून को तोड़ने के चलते देशभर में भरे गए कुल जुर्माने की लगभग आधी रकम अकेले दिल्लीवालों ने भरी है। इसका खुलासा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की गई एक रिपोर्ट में हुआ है।

Fri, 20 Feb 2026 06:14 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। प्रभात कुमार
share
ट्रैफिक नियम तोड़ने और चालान भरने में दिल्ली आगे, केंद्रीय विधि मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली वाले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में देश में सबसे आगे हैं। ट्रैफिक कानून को तोड़ने के चलते देशभर में भरे गए कुल जुर्माने की लगभग आधी रकम अकेले दिल्लीवालों ने भरी है। इसका खुलासा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्यायपालिका के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्चुअल कोर्ट में निपटाए गए चालान के जुर्माने के तौर पर देशभर में कुल 973 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए और इनमें से अकेले दिल्ली वालों ने 433 करोड़ रुपये जुर्माने की रकम जमा कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-44 पर लेजर स्पीड गन का किया ट्रायल, क्या है प्लान?

29 वर्चुअल कोर्ट में 31 दिसंबर तक 9,81,17,870 चालान आए

कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए होने वाले चालान का निपटारा करने के लिए स्थापित 29 वर्चुअल कोर्ट में 31 दिसंबर, 2025 तक 9,81,17,870 चालान आए। वर्चुअल कोर्ट द्वारा चालान के निपटारे से जुर्माने के तौर पर 973 करोड़ रुपये से अधिक रकम सरकारी खजाने में जमा हुई।

दिल्ली की दो वर्चुअल कोर्ट (दिल्ली नोटिस विभाग और दिल्ली ट्रैफिक विभाग) में कुल 3,73,30,805 चलान आए। निपटारा किए गए कुल चालान से जुर्माने के तौर दिल्लीवालों ने 433 करोड़ रुपये से अधिक रकम का भुगतान किया है।

दिल्ली के वर्चुअल कोर्ट (दिल्ली नोटिस विभाग) में 2,62,11,142 चालान आए। इनमें से निपटारा किए गए चालान के जुर्माने के तौर पर 218 करोड़ 20 लाख 23 हजार 706 रुपये मिले। इसी तरह वर्चुअल कोर्ट (ट्रैफिक विभाग) में 1,10,92, 663 चालान आए। इनमें से निपटारा किए गए चालान से जुर्माने के तौर पर 215 करोड़ 46 लाख 13 हजार 153 रुपये जमा हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50% से अधिक पैदल यात्रियों की मौत कैसे हुई? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को पता ही नहीं

ट्रैफिक नियम उल्लंघन और चालान में यूपी का हाल

कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाले चालान के निपटारे के लिए स्थापित वर्चुअल कोर्ट (ट्रैफिक विभाग) में 2 करोड़ 99 लाख 56 हजार 401 चालान आए। इनमें से निपटारा किए गए चालान से जुर्माने के तौर पर अब तक 82,72,07,444 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए।

क्या कहते हैं आंकड़े

973 करोड़ रुपये देशभर में कुल जुर्माना वसूला गया

433 करोड़ रुपये जुर्माना सिर्फ अकेले दिल्लीवालों ने भरा

■ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का जुर्माना भरने में तमिलनाडु दूसरे, कर्नाटक तीसरे, उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है

■ दिल्ली की दो वर्चुअल कोर्ट (दिल्ली नोटिस विभाग और दिल्ली ट्रैफिक विभाग) में कुल 3,73,30,805 चलान आए

■ वर्चुअल कोर्ट (ट्रैफिक विभाग) में 1,10,92, 663 चालान आए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट के चलते दिल्ली की सड़कों पर आज शाम फिर 'ब्रेक', देखें- ट्रैफिक एडवाइजरी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।