delhi saharanpur rail line doubling project survey update benefit to western UP train passengers दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन होगी डबल; शामली व मेरठ समेत UP के कई जिलों का सफर होगा आसान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन होगी डबल; शामली व मेरठ समेत UP के कई जिलों का सफर होगा आसान

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण की तैयारी तेज हो गई। इसके लिए अंतिम मार्ग निर्धारण सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इस मार्ग के दोहरीकरण से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के लोगों का सफर आसान हो सकेगा।  

Wed, 8 April 2026 06:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, अमन वत्स
share
दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन होगी डबल; शामली व मेरठ समेत UP के कई जिलों का सफर होगा आसान

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण की तैयारी तेज हो गई। इसके लिए अंतिम मार्ग निर्धारण सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इस मार्ग के दोहरीकरण से गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के लोगों का सफर आसान हो सकेगा। अभी इस रेल खंड पर सिंगल लाइन होने से ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए स्टेशन पर खड़ा करना पड़ता है।

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग व्यस्त रेलखंड में आता है। करीब 175 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड से रोजाना कई प्रमुख ट्रेन के साथ अन्य पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन होता है। पिछले साल रेलमंत्री ने इसके दोहरीकरण की घोषणा की थी। इसका निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिल्ली-शाहदरा से शामली के बीच दोहरीकरण के लिए अंतिम निर्धारण सर्वेक्षण का कार्य रेलवे तेजी से कर रहा है। रेल मंत्रालय ने इस 87 किलोमीटर लंबे रेल खंड के अंतिम चरण के सर्वे के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया। इस परियोजना पर करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक ब्रिज-आनंद विहार के बीच बिछेंगी 2 नई लाइनें, यमुना पर बनेगा नया पुल

सीपीआरओ के अनुसार, दोहरीकरण के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। डबल लाइन बनने से ट्रेनों का आवागमन अधिक सुचारू और तेज होगा। ट्रेनों को एक-दूसरे के गुजरने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।

दोहरीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा

सीपीआरओ के अनुसार, दोहरीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। इस रेल मार्ग के दोहरीकरण के बाद दिल्ली से शामली, सहारनपुर पहले की अपेक्षा जल्दी पहुंच सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन्हें होगा, जो अभी सिंगल लाइन होने के चलते अन्य विकल्पों के माध्यम से यहां जाते हैं। डबल लाइन होने से लोग ट्रेन से इन स्थानों पर जाने को प्राथमिकता देंगे। लंबी दूरी की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की भी राह आसान हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में प्रसिद्ध मंदिरों-झील के पास बनेंगे होमस्टे, लोगों को मिलेगा रोजगार

यात्रियों को सहूलियत मिलेगी

यह रेल मार्ग गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों को दिल्ली से जोड़ता है। दिल्ली-शाहदरा-लोनी-शामली-टपरी (सहारनपुर) रेल मार्ग करीब 175 किलोमीटर लंबा है। इस रूट से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इस रूट का इस्तेमाल नौकरी, व्यापार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करते हैं। गाजियाबाद स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन पकड़ते हैं। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक के दोहरीकरण से न केवल ट्रेन की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि कम समय में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में घर बनाने को GDA ने लागू किए नए नियम, सोलर पैनल अनिवार्य
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।