delhi robbers gang arrested instagram loss in business crime news दिल्ली में कारोबार में घाटे के बाद इंस्टाग्राम से फंसाकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 दबोचे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कारोबार में घाटे के बाद इंस्टाग्राम से फंसाकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 दबोचे

राजधानी दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और साजिशकर्ता भी शामिल है, जो कारोबार में 70 लाख रुपये का घाटा होने पर वारदात करने लगा था। अब तक गिरोह ने पांच लोगों को शिकार बनाया है।

Sat, 28 Feb 2026 11:02 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हेमंत पांडेय
share
दिल्ली में कारोबार में घाटे के बाद इंस्टाग्राम से फंसाकर लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 7 दबोचे

राजधानी दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और साजिशकर्ता भी शामिल है, जो कारोबार में 70 लाख रुपये का घाटा होने पर वारदात करने लगा था। अब तक गिरोह ने पांच लोगों को शिकार बनाया है।

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि एनएसआईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने रविवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर कम कीमत पर क्रिप्टोकरेंसी बेचने का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर कॉल किया तो विज्ञापन देने वाले ने उसे रुपये लेकर पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे 1.83 लाख रुपये लूट लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’

इंस्टाग्राम-मोबाइल नंबर से गैंग तक पहुंची पुलिस

पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर पश्चिम विहार ईस्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल मीणा की टीम ने इंस्टाग्राम और मोबाइल नंबर के सहारे जांच शुरू की और फिर मंगलवार को अमित रेसर को पकड़ा। इसके बाद अमित जैन, प्रीतपाल, अभय, निखिल, शिवम और हरीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके कब्जे से लूटी गई रकम से 1.45 लाख रुपये नकद, पिस्टल, कार और दो दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, क्या थी वजह?

चावल कारोबारी है गिरोह का सरगना

दिल्ली पुलिस की जांच में मालूम में हुआ है कि गिरोह का सरगना अमित जैन एक चावल कारोबारी है। लेकिन कारोबार में घाटा होने के बाद वह सोशल मीडिया के जरिये शिकार फंसा कर साथियों के साथ लूट करने लगा। अभी तक की जांच में पांच और वारदातों का पता चला है, लेकिन सिर्फ एक मामले में सुभाष प्लेस थाने में 9 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई है। इन्होंने सभी वारदातें नवंबर से फरवरी के बीच में की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।