Slums on Delhi Police radar Commissioner assigns special task to all DCP दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क

दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलचा ने राष्ट्रीय राजधानी को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत झुग्गी-बस्तियों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने पर खास ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन्हें इन पदार्थों की तस्करी और सेवन के प्रति संवेदनशील माना जाता है।

Thu, 26 Feb 2026 06:41 PMSubodh Kumar Mishra भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क

दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलचा ने राष्ट्रीय राजधानी को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत झुग्गी-बस्तियों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने पर खास ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन्हें इन पदार्थों की तस्करी और सेवन के प्रति संवेदनशील माना जाता है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जनवरी में आयोजित 2026 की पहली अपराध समीक्षा बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त गोलचा ने यह स्पष्ट कर दिया था कि मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करना इस वर्ष बल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि गोलचा ने सभी पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली झुग्गी-बस्तियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और सेवन को समाप्त करने के उद्देश्य से विस्तृत कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया है।

अधिकारी ने कहा कि आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हम नशीले पदार्थों को हमारे युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने नहीं दे सकते। झुग्गी बस्तियां विशेष रूप से संवेदनशील हैं और उनमें लक्षित हस्तक्षेप की आवश्यकता है। अधिकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्तों को इन क्षेत्रों में सक्रिय मादक पदार्थों के तस्करों की पहचान करने और उनकी आपराधिक स्थिति की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। चाहे उन्हें गिरफ्तार किया गया हो, वे जमानत पर हों या फरार हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भरोसे का कत्ल; लिव-इन पार्टनर ने चुराए 15 लाख के जेवर, दिल्ली पुलिस ने ऐसा पकड़ा
ये भी पढ़ें:अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र में भी छूट

इसके मद्देनजर स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (पीआईटीएनडीपीएस) के तहत जिलाबदर करने की कार्यवाही और निवारक हिरासत जैसे कदमों पर विचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि हमारा जोर केवल छोटे-मोटे तस्करों को गिरफ्तार करने पर नहीं है। हमें निर्देश दिया गया है कि हम स्रोत से लेकर वितरण नेटवर्क तक, आपूर्ति श्रृंखला के हर पहलू पर काम करते हुए उसे ध्वस्त कर दें। पुलिस इकाइयों को विशेष मादक पदार्थ विरोधी टीमों के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने और चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रवर्तन उपायों के अलावा, आयुक्त ने निवारक जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे झुग्गी बस्तियों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता अभियान आयोजित करें ताकि किशोरों और युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में नई आतंकी साजिश बेनकाब; ISI और बांग्लादेश से जुड़े तार, 8 संदिग्ध दबोचे
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का मेरठ के असद गैंग से सामना, गोली मारकर 3 बदमाशों को पकड़ा

अधिकारी ने कहा कि हमारी रणनीति दोतरफा है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नशे की रोकथाम के लिए समुदाय के साथ निरंतर संपर्क। हमारा अंतिम लक्ष्य दिल्ली को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रगति की निगरानी और जिला स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।