Delhi Police gets TEJAS power launches AI-Powered Yoddha vehicles for highway patrol दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, क्राइम कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, क्राइम कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’

दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट दिल्ली में 'TEJAS पेट्रोल' नाम से एक नई पहल शुरू की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मधुप तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में AI-पावर्ड 'तेजस' हाईवे पेट्रोल फ्लीट को हरी झंडी दिखाई।

Sat, 28 Feb 2026 10:11 AMPraveen Sharma नई दिल्ली, पीटीआई/एएनआई
share
दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, क्राइम कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’

दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट दिल्ली में 'TEJAS पेट्रोल' नाम से एक नई पहल शुरू की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मधुप तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में AI-पावर्ड 'तेजस' हाईवे पेट्रोल फ्लीट को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर मधुप तिवारी ने कहा कि हमने 'TEJAS' नाम की एक पहल शुरू की है। इसमें खासकर रात में असरदार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के लिए 'योद्धा' गाड़ियां तैयार की गई हैं। इनके जरिये हम इलाके में डीप पेट्रोलिंग करेंगे। इनमें GPS लगा है और कई तरह डिवाइस हैं, जो पेट्रोलिंग में हमारी मदद करेंगे... अभी के लिए, हमने 5 'योद्धा' गाड़ियां और मोटरसाइकिल तैयार की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क

विजिबल पुलिसिंग को मजबूत करना मसकद

एक अधिकारी ने बताया इस पहल का मकसद विजिबल पुलिसिंग को मजबूत करना, अपराध की रोकथाम को बढ़ाना और कमजोर इलाकों में तेजी से रेस्पॉन्स देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल रूटीन पेट्रोलिंग से हटकर एक स्ट्रक्चर्ड, इंटेलिजेंस-लेड एरिया डॉमिनेशन मॉडल की ओर बदलाव है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा

मोबाइल कमांड यूनिट के तौर पर काम करेंगे खास चार पहिया वाहन

इसके तहत खास चार पहिया वाहन मोबाइल कमांड यूनिट के तौर पर काम करेंगे, जबकि दो पहिया वाहन संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाली जगहों तक तेजी से पहुंच सुनिश्चित करेंगे।

ऑटोमेटेड डैशबोर्ड के जरिये पेट्रोलिंग मूवमेंट पर नजर रहेगी

पुलिस के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम ऑटोमेटेड डैशबोर्ड के जरिये पेट्रोलिंग मूवमेंट पर नजर रखेगा, जो स्पेशल कवरेज और डिप्लॉयमेंट मेट्रिक्स को ट्रैक करेगा ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। यह सिस्टम AI-रेडी है और हॉटस्पॉट मैपिंग और डेटा-बेस्ड रिसोर्स एलोकेशन को आसान बनाएगा।

आदतन अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

तेजस पेट्रोल टीम आदतन अपराधियों के खिलाफ सरप्राइज चेकिंग और टारगेटेड ड्राइव भी चलाएगी। दिल्ली पुलिस का फोकस लगातार और अनप्रेडिक्टेबल विजिबिलिटी के जरिये रोकथाम पर है ताकि लोगों का भरोसा बढ़े और जिले में सड़क सुरक्षा बेहतर हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस की इस एक चूक से रिहा हो गया डबल मर्डर का संदिग्ध, HC ने दी बेल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।