delhi crime woman cut off her live in partner private parts know reason दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, क्या थी वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, क्या थी वजह?

दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने नाराजगी के चलते अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक के दूसरी शादी करने से महिला गुस्से में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है।

Fri, 27 Feb 2026 10:25 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, क्या थी वजह?

दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक एक झोलाछाप डॉक्टर है जिसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। इससे आरोपी महिला नाराज थी। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचा। युवक का ऑपरेशन कर अंग जोड़ दिया गया है जबकि पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश में एक टीम बिहार के कटिहार भेजी गई है।

आरोपी के शादी करने से नाराज थी महिला

जानकारी के मुताबिक, 22 साल का रमेश (परिवर्तित नाम) एक झोलाछाप डॉक्टर है जो जगतपुर गांव में क्लिनिक चलाता है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात दो बच्चों की मां शायरा से हुई थी और वे दोनों वजीराबाद की गली नंबर नौ में लिव-इन पार्टनर की तरह रहने लगे थे। रमेश ने कुछ दिनों पहले किसी और से शादी कर ली थी जिससे शायरा काफी नाराज थी और इसी बीच बुधवार को रमेश शायरा से मिलने उसके पास पहुंचा।

मौका देखकर काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस ने बताया कि शायरा ने हमले से पहले व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था और इसके बाद मौका देखकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक वजीराबाद की रहने वाली आरोपी अमीना खातून के साथ पिछले दो साल से रिश्ते में था। अपने बयान में पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था। उसने यह भी दावा किया कि वे दोनों एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते थे।

खुद पहुंचा अस्पताल

पुलिस ने बताया कि नाराज शायरा ने मौका देखकर युवक का प्राइवेट काट दिया और वहां से फरार हो गई। घायल किसी तरह बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। ऑपरेशन के बाद युवक का अंग जोड़ दिया गया है और पुलिस की एक टीम आरोपी महिला की तलाश में कटिहार रवाना हो गई है।

दूध में नशीला पदार्थ मिला वारदात

पुलिस ने बताया कि घायल रमेश को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल रिपोर्ट ली और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला ने रात में उसके दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया था। रात करीब 2.30 बजे जब वह बेहोशी की हालत में था तब महिला ने धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुस्लिम विरोधी नारे, हिंदू रक्षा दल के खिलाफ FIR- VIDEO
ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल शरीर के किए 12 टुकड़े, पत्नी के खून में पति को फांसी
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: लिव-इन पार्टनर ने जलाया प्राइवेट पार्ट! पीड़िता की कैसी है अब हालत?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।