दिल्ली में ग्रैप हटते ही बनेंगी 400KM सड़क, उड़ती धूल से मिलेगी राहत: CM रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि ग्रैप हटते ही दिल्ली में 400 किलोमीटर सड़कों का वॉल-टू-वॉल निर्माण शुरू होगा, जिससे धूल प्रदूषण कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

दिल्ली में ग्रैप हटते ही 400 किलोमीटर सड़क का निर्माण तेजी से किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी। सीएम ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण वॉल-टू-वॉल किया जाएगा, ताकि सड़क किनारों से धूल उड़ने की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।
प्रस्तावित 400 किलोमीटर सड़कों में से 300 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा बजट जारी किया जा चुका है, जबकि शेष 100 किलोमीटर सड़कों का निर्माण दिल्ली सरकार अपने संसाधनों से करेगी। सड़क निर्माण से जुड़ी टेंडर और अन्य सभी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। ग्रैप हटते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) युद्धस्तर पर काम शुरू करेगा और राजधानी के विभिन्न हिस्सों में एक साथ सड़क निर्माण गतिविधियां दिखाई देंगी।
झूठ फैला रहे आप नेता : आशीष सूद
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
सूद ने कहा कि आप नेता स्कूली बच्चों, शिक्षकों और भ्रष्टाचार से जुड़ी कार्रवाई को लेकर लगातार गुमराह करने वाले पोस्ट कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने आप को चुनौती दी कि यदि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज है तो उसे सार्वजनिक करें, अन्यथा जनता से माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने तहसीलदारों और सब रजिस्ट्रारों के निलंबन को लेकर झूठ फैलाकर प्रशासनिक अराजकता पैदा करने की कोशिश की।




साइन इन