Customs seizes 196 gm gold concealed inside jeans worn by passenger at Delhi airport सऊदी अरब से आया शख्स खास जगह पर छुपाकर लाया सोना, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने दबोच लिया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सऊदी अरब से आया शख्स खास जगह पर छुपाकर लाया सोना, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने दबोच लिया

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में कस्टम विभाग ने कहा, 'यात्री की संदिग्ध गतिविधि पर, यात्री की तलाशी ली गई, जिसमें जींस की कमरबंद की कैविटी में छिपाकर रखी गई पीले रंग के केमिकल पेस्ट की दो पट्टियां मिलीं।

Wed, 31 Dec 2025 01:30 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सऊदी अरब से आया शख्स खास जगह पर छुपाकर लाया सोना, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने दबोच लिया

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में एक यात्री के पास से तस्करी करके भारत लाया गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त किया। जिसे वह अपनी जींस में छुपाकर ला रहा था। यह पुरूष् यात्री सोमवार को सऊदी अरब के रियाद शहर से दिल्ली आया था। इस दौरान जब उसे जांच के लिए रोका गया, तो एक्स-रे जांच के दौरान उसके सामान में कोई संदिग्ध सामान होने की जानकारी नहीं मिली। इस दौरान जब उसे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजारा गया, तब भी किसी तरह की बीप की आवाज नहीं आई, हालांकि संदिग्ध हरकतों के कारण जब यात्री की तलाशी ली गई तो उसकी जींस के कमर वाले हिस्से में छुपाकर रखी गई पीले रंग की दो पट्टियां मिलीं, जो कि सोने की निकलीं।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सोने को केमिकल पेस्ट के रूप में छुपाकर जींस में रखा गया था। इनका कुल वजन 196.5 ग्राम निकला, जिसका बाजार मूल्य लगभग 27 लाख रुपए है। इस बारे में जारी प्रेस नोट में बताया गया कि यात्री से मिला सोना ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपी यात्री फ्लाइट नंबर XY-329 से 29 दिसंबर 2025 को रियाद से दिल्ली आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली जन विश्वास विधेयक को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी, CM ने गिनाए फायदे
ये भी पढ़ें:दिल्ली के जाफराबाद में गोलीबारी और लूटपाट की तीन वारदातों से हड़कंप, एक घायल
ये भी पढ़ें:कब्रिस्तान भी नहीं, यमुना बाढ़ वाले इलाकों में नहीं कर सकते निर्माण- दिल्ली HC

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में कस्टम विभाग ने कहा, 'यात्री की संदिग्ध गतिविधि पर, यात्री की तलाशी ली गई, जिसमें जींस की कमरबंद की कैविटी में छिपाकर रखी गई पीले रंग के केमिकल पेस्ट की दो पट्टियां मिलीं, जिनके सोने का होने का शक है और जिनका कुल वजन 196.5 ग्राम है।' आरोपी यात्री को तलाशी के लिए कस्टम्स ग्रीन चैनल के एग्जिट पर रोका गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।