delhi pwd integrated transit corridor project flyovers elevated roads traffic congestion solution दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म; रेखा गुप्ता सरकार का मेगा प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म; रेखा गुप्ता सरकार का मेगा प्लान

दिल्ली सरकार राजधानी के ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए 34 किमी लंबे चार नए कॉरिडोर पर काम शुरू करने वाली है। इन कॉरिडोरों के बन जाने से वाहन चालक बिना रुके शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जा सकेंगे।

Sat, 18 April 2026 05:41 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म; रेखा गुप्ता सरकार का मेगा प्लान

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर की परियोजना का खाका खींचा गया है। इसके तहत चार कॉरिडोर को फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड व अंडरपास बनाकर सड़कों को एक से दूसरे छोर तक जोड़ा जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कराने जा रहा है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना के तहत 34 किलोमीटर लंबे चार कॉरिडोर पर ट्रैफिक सुगम बनाने का लक्ष्य रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को गलत पानी बिलों से मिलेगी मुक्ति! DJB बदलने जा रहा मीटर सिस्टम

अध्ययन पर खर्च होंगे 11 करोड़ रुपये

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के व्यवहार्यता अध्ययन पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें अतिक्रमण, आसपास की इमारतों और पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया जाएगा। साथ ही आर्थिक और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लागत और लाभ विश्लेषण भी किया जाएगा। चार से पांच महीने में यह अध्ययन पूरा होगा। इसके बाद आगे का कार्य शुरू किया जाएगा।

मानकों के अनुसार ही निर्माण करने के निर्देश

बीते दिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने समीक्षा बैठक में परियोजना को लेकर निर्देश दिए कि फ्लाईओवर, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज के डिजाइन कार्य को तय समय सीमा में भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उनका कहना है कि इस परियोजना से जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस, अब नहीं चलेगी 'मनमर्जी'

ये कॉरिडोर बनेंगे

1. कॉरिडोर उत्तर दिल्ली के बवाना क्षेत्र है, जो करीब नौ किलोमीटर लंबा है। यहां औद्योगिक गतिविधियों और मालवाहक वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां फ्लाईओवर निर्माण की योजना है।

2. दक्षिण दिल्ली का मेहरौली-महिपालपुर रोड है, जिसकी लंबाई लगभग नौ किलोमीटर है। इस मार्ग में अरुणा आसफ अली रोड चौराहा भी शामिल है। इस रूट पर फ्लाईओवर, अंडरपास और यू-टर्न भी बनाया जाएगा।

3. आउटर रिंग रोड पर कंझावला चौक से मंगोलपुरी तक 10 किलोमीटर लंबा है। इस पर फ्लाईओवर निर्माण की संभावना भी तलाशी जा रही है।

4. यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली का है। यहां कांति नगर ब्रिज से टाटा टेल्को टी-पॉइंट तक शाहदरा ड्रेन के ऊपर से छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। यह जीटी रोड से आनंद विहार व गाजीपुर तक जाने के रास्ते को सुगम बनाएगा। अभी लोग स्वामी दयानंद मार्ग से जाते हैं, जिस पर धीमी गति से चलने वाले वाहनों के कारण जाम की समस्या रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19km एलिवेटेड रोड और मेट्रो विस्तार, जाम से बचने के लिए दिल्ली सरकार का प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।