Rohit Godara Gogi Gang Sharpshooter arrested was chase through multiple states दिल्ली पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा-गोगी गैंग का शार्पशूटर, गुरुग्राम में फेंके थे ग्रेनेड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा-गोगी गैंग का शार्पशूटर, गुरुग्राम में फेंके थे ग्रेनेड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरिम जमानत पर बाहर आकर फरार हत्यारोपी को दो साल बाद कोटपुतली इलाके से 11 मार्च को गिरफ्तार किया है। अदालत ने बीते साल भगोड़ा भी घोषित किया था।

Fri, 20 March 2026 11:06 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस ने दबोचा रोहित गोदारा-गोगी गैंग का शार्पशूटर, गुरुग्राम में फेंके थे ग्रेनेड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरिम जमानत पर बाहर आकर फरार हत्यारोपी को दो साल बाद कोटपुतली इलाके से 11 मार्च को गिरफ्तार किया है। अदालत ने बीते साल भगोड़ा भी घोषित किया था। आरोपी करमबीर उर्फ काजू ने केएन काटजू मार्ग इलाके में 2019 में गैंगवार में हत्या की थी। उसने फरारी के दौरान गुरुग्राम स्थित दो क्लब पर ग्रेनेड भी फेंके थे।

डीसीपी नरा चैतन्य ने बताया कि करमबीर कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा-गोगी गिरोह का सदस्य है। करमबीर पर 2019 में टिल्लू-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े अनिल मान की हत्या में शामिल होने का आरोप था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और 20 जून 2024 को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत पर बाहर आया लेकिन वापस नहीं लौटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिनों के भीतर हो सर्जरी; दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को कोर्ट से राहत

ग्रेनेड से किया था हमला

फरारी के दौरान उसने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम स्थित दो क्लब पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस बाबत एनआईए भी तलाश कर रही थी। वह एक साल के लिए नेपाल चला गया और बीते साल लौट आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने किया न्यूज एजेंसी UNI का ऑफिस सील,हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम करमबीर की तलाश में जुटी थी। फिर टीम ने 11 मार्च को कोटपुतली से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और एक वोडर आईडी कार्ड मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों की सुरक्षा पर कैसे रहेगी नजर; दिल्ली में MCD स्कूलों पर चिंताजनक रिपोर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।