Delhi Police raid in 11 states 27 cyber criminals arrested involved in fraud दिल्ली पुलिस ने 11 राज्यों में की छापेमारी, 1.5 करोड़ की ठगी में शामिल 27 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस ने 11 राज्यों में की छापेमारी, 1.5 करोड़ की ठगी में शामिल 27 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में शामिल थे। 

Sun, 1 March 2026 12:05 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस ने 11 राज्यों में की छापेमारी, 1.5 करोड़ की ठगी में शामिल 27 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में शामिल थे। आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करीब 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। उनके खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर 150 से ज्यादा शिकायतें भी मिली हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक मोटरसाइकिल तथा कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस को मिली 'तेजस' की ताकत, सड़कों पर उतरे AI वाले ‘योद्धा’

11 राज्यों में एक साथ कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन विजय कुमार और इंस्पेक्टर विकास बुलडक के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में रहकर फर्जी बैंक खाते खुलवाने, सिम कार्ड उपलब्ध कराने, रकम ट्रांसफर करने और निकासी करने का काम संभालते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस के रडार पर झुग्गी बस्तियां,कमिश्नर ने सभी डीसीपी को दिए विशेष टास्क

आरोपी ऐसे देते थे लोगों को झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी निवेश योजनाओं में ऊंचे रिटर्न का झांसा देते थे। कुछ मामलों में बैंक अधिकारी बनकर एपीके फाइल भेजी जाती थी, जिससे मोबाइल फोन हैक कर खातों से रकम निकाल ली जाती थी। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी हासिल की जाती थी। इसके अलावा वीजा दिलाने और ऑनलाइन टास्क देकर कमाई कराने के नाम पर भी लोगों से लाखों रुपये वसूले गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। डिजिटल उपकरणों की जांच के बाद ठगी की राशि और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SHO और जांच अधिकारी पर ऐक्शन लें, मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस को HC की फटकार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।