SSC Delhi Police Vacancy : DP Delhi Police constable vacancies fall in 3 recruitments details result date awaited SSC Delhi Police Vacancy : झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC Delhi Police Vacancy : झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा

SSC Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती 2025 के लिए 7565 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। पर बुधवार को जारी संशोधित रिक्तियों के अनुसार यह संख्या घटकर 7201रह गई है।

Thu, 26 Feb 2026 06:33 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
SSC Delhi Police Vacancy : झटका, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 3 भर्तियों में वैकेंसी घटी, देखें ब्योरा

Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की तीन भर्तियों में पदों की संख्या घट गई है। कर्मचारी आयोग ने सितंबर में इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला भर्ती 2025 के लिए 22 सितंबर को विज्ञापन जारी हुआ था। उस समय पुरुष के 5,069 और महिला के 2496 कुल 7565 पद की सूचना थी लेकिन बुधवार को जारी संशोधित रिक्तियों के अनुसार यह संख्या घटकर 7201 (पुरुष 4825 व महिला 2376) रह गई है।

इसी प्रकार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 737 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2025 से आवेदन मांगे गए थे। अब पदों की संख्या घटकर 660 रह गई है। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के 509 (341 पुरुष व 168 महिला) पदों पर 29 सितंबर को आवेदन मांगे थे। अब पदों की संख्या घटकर 456 (306 पुरुष व 150 महिला) रह गई है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट का इंतजार

7201 पदों पर दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कांस्टेबल भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अब लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। इसके बाद फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा।

फिजिकल टेस्ट के नियम

पुरुष - 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद

महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के नियम

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी

सेलेक्शन की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा (सीबीटी) में प्राप्तांकों से ही बनेगी। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा।

लिखित परीक्षा में बराबर अंक आए तो टाइ ब्रेकर का इस आधार पर होगा फैसला

- सबसे पहले परीक्षा के पार्ट ए के मार्क्स देखे जाएंगे।

- फिर पार्ट बी के मार्क्स देखें जाएंगे।

- डेट ऑफ बर्थ देखी जाएगी । अधिक उम्र वाले को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

- एल्फाबेट ऑर्डर देखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 महीने में सीजीएल , MTS व GD कांस्टेबल समेत 9 भर्तियों के आवेदन लेगा एसएससी
ये भी पढ़ें:यूपी व बिहार में करीब आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा
ये भी पढ़ें:एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा स्थगित, स्लॉट बुकिंग पर लगा झटका

सैलरी

चयनितों को लेवल-3 (21700- 69100 रुपये) का वेतनमान मिलेगा।

एनसीसी वालों को एक्स्ट्रा मार्क्स

जिन अभ्यर्थियों के एनसीसी सी सर्टिफिकेट होगा, उन्हें 5 फीसदी मार्क्स, एनसीसी बी सर्टिफिकेट वालों को 3 फीसदी और एनसीसी ए सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी मार्क्स अतिरिक्त मिलेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, JAC 10th 12th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।