delhi police busted cuber faud gang duped 40 crore 89 arrested दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर क्राइम गैंग के 35 गिरफ्तार; 40 करोड़ का कर चुके थे फ्रॉड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर क्राइम गैंग के 35 गिरफ्तार; 40 करोड़ का कर चुके थे फ्रॉड

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम सिंडेकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस खुलासे से पहले गैंग के 89 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने मिलकर पूरे देश में 40 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड किया था, जिसमें से पुलिस को मह 51 लाख रुपए की रिकवरी मिली है।

Wed, 20 May 2026 11:05 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर क्राइम गैंग के 35 गिरफ्तार; 40 करोड़ का कर चुके थे फ्रॉड

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर क्राइम सिंडेकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस खुलासे से पहले गैंग के 89 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी ने मिलकर पूरे देश में 40 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड किया था, जिसमें से पुलिस को मह 51 लाख रुपए की रिकवरी मिली है।

इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि साइबर फ्रॉड के कुल 35 अपराधियों को गिरफ्तार किया गाय है। इसके साथ ही 54 अन्य को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने इस दौरान करीब 34 बड़े साइबर फ्रॉड के मामलों को सुलझाने के लिए झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में छापे मारे। पुलिस ने बताया ये सभी आरोपी डिजिटल अरेस्ट कर लोगों के साथ फ्रॉड करते थे। म्यूल अकाउंट में अवैध लेनदेन और एपीके स्कैम जैसी भी धोखधड़ी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में श्यामलाल कॉलेज के पास मर्डर, 22 साल के युवक को सरेराह गोलियों से भूना

1.11 करोड़ रुपए बचाए

35 लोगों की गिरफअतारी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद की हैं। पुलिस को कुल 14 लाख 18 हजार रुपए, 359 सिम कार्ड, 218 एटीएम कार्ड और 88 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले बनाए गए बुनियादे ढांचे को भी बरामद किया है। समय पर पुलिस की सक्रियता के कारण कुल 1.11 करोड़ रुपए बचाए गए और उनमें से करीब 51.95 लाख रुपए पीड़ितों को वापस दिलाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर तेज, 45° पार पहुंचा पारा, अगले 7 दिन रहेंगे भारी

7 राज्यों में मारी रेड

दिल्ली पुलिस ने इस काम के लिए कई टीमें बनाई थीं। पुलिस ने तकानीकि निगरानी और पैसों के लिएदेन के पैटर्न के साथ डिजिटल खूफिया जानकारी जुटाई और सबने मिलकर 24 घंटे लगातार काम किया। इस दौरान झारखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापे के दौरान पुलिस ने संगठित साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया और 35 अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही 1.11 करोड़ रुपए बचाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस बोलेरो से टकराई, एक की मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।