delhi 22 year old man shot dead near shyam lal college welcome area दिल्ली में श्याम लाल कॉलेज के पास मर्डर, 22 साल के युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में श्याम लाल कॉलेज के पास मर्डर, 22 साल के युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार देर रात श्याम लाल कॉलेज के पास 22 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अमनउल्लाह मौजपुर का रहने वाला था।

Wed, 20 May 2026 08:01 AMPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share
दिल्ली में श्याम लाल कॉलेज के पास मर्डर, 22 साल के युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में मंगलवार रात केशव चौक और श्याम लाल कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर सबूत जुटाने में लगी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय अमनउल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। वह मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला का रहने वाला था और उसके पिता का नाम मोहम्मद तस्लीम है। युवक को कितनी गोलियां लगी हैं और हमलावर किस इरादे से आए थे, इसकी गहन जांच की जा रही है।

मौके पर ही दम तोड़ने की नौबत

उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात पुलिस को वेलकम इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब श्याम लाल कॉलेज के पास घटना स्थल पर पहुंची तो पता चला कि 22 वर्षीय घायल घायल युवक अमनउल्लाह को उसके परिवार वाले पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, टीमें अलर्ट

वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों ने तुरंत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से खून के नमूने, कारतूस के खोखे समेत कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। वेलकम थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान करने, उनका सुराग लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए जिले की कई टीमों को लगाया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।