Delhi Police Big Action Lawrence Bishnoi Gang Kaputar Arrested दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘कबूतर’ गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ‘कबूतर’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले सात सालों से फरार था। आरोपी की पहचान बॉबी कबूतर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की रेकी में शामिल था।

Thu, 19 Feb 2026 07:03 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग  का ‘कबूतर’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले सात सालों से फरार था। आरोपी की पहचान बॉबी कबूतर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की रेकी में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि उसकी भूमिका इस हाई-प्रोफाइल हत्या से पहले जमीनी स्तर की जानकारी जुटाने की थी। वह कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी था और गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं और वह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है। दरअसल उसपर इस हाई प्रोफाइल केस मे रेकी करने के अलावा कई अन्य आरोप हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन, आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गिरफ्तार

इससे पहले उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित बवाना औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में 35 वर्षीय व्यवसायी की हत्या के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का कहना है कि हत्या एक लूट की साजिश का हिस्सा थी, जबकि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के नाम पर वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट की जांच अभी जारी है।

'प्लास्टिक दाना' निर्माता वैभव गांधी की नौ फरवरी को बावना के डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर चार स्थित उनके कारखाने के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर उनकी कार के पास पहुंचे, उन पर गोली चलाई और उनका लैपटॉप, फोन और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।