A ransom of Rs 5 crore was demanded from an Indore businessman in the name of Lawrence Bishnoi gang. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार व्यापारी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

Fri, 13 Feb 2026 10:43 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

इंदौर ग्रामीण के महू तहसील स्थित किशनगंज थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी गई। धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई बताई जा रही है। घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार व्यापारी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

परिवार में फैली दहशत

अचानक मिली इस धमकी से व्यापारी और उनका परिवार दहशत में आ गया। व्यापारी ने पहले इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार देर शाम इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

फोन कॉल की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया है, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कॉल करने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या केवल डराने के उद्देश्य से फर्जी धमकी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित व्यापारी का महू में अस्पताल और रिसोर्ट का व्यवसाय है। इसके अलावा वे ठेकेदारी का काम भी करते हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और कॉल की सच्चाई सामने लाने के प्रयास में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उज्जैन में करंट वाले तार की चपेट में आया 11 साल का मासूम, लापरवाही से हुई मौत
ये भी पढ़ें:कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:चिल्लरखाल मार्ग को SC की हरी झंडी, अपना ही आदेश पलटा; 65 Km तक कम हो जाएगी दूरी

मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

उधर, प्रदेश में इसी तरह के एक अन्य मामले में अशोकनगर के प्रॉपर्टी कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर 10 करोड़ की मांग की गई थी, जहां कॉलर ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताया था। पुलिस उस केस की जांच से भी तकनीकी इनपुट साझा कर रही है, ताकि पैटर्न और नेटवर्क की समानता परखी जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी परिचित या गैंग की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|