firing at rohit shetty s house has lawrence bishnoi gang connection five accused are from up one arrested from agra रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन, आगरा से एक गिरफ्तार; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन, आगरा से एक गिरफ्तार; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं आरोपी

आरोपी विष्णु जहां आगरा के थाना बाह क्षेत्र से पकड़ा गया है, वहीं ऋतिक यादव, सनी और सोनू की गिरफ्तारी हरियाणा से बताई जा रही है। इस केस में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी दीपक नोएडा के सेक्टर-45 का रहने वाला बताया जा रहा है। रोहित शेट्टी के घर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे।

Mon, 16 Feb 2026 05:50 PMAjay Singh संवाददाता, आगरा
share
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन, आगरा से एक गिरफ्तार; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं आरोपी

देश के जाने-माने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन निकला है। इस मामले में पकड़े गए पांच आरोपी यूपी के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक आरोपी विष्णु को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ यूनिट आगरा और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी विष्णु जहां आगरा के थाना बाह क्षेत्र से पकड़ा गया है, वहीं ऋतिक यादव, सनी और सोनू की गिरफ्तारी हरियाणा से बताई जा रही है। मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी दीपक नोएडा के सेक्टर-45 का रहने वाला बताया जा रहा है। रोहित शेट्टी के घर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे। इस मामले में अब तक 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। इसमें शुभम लोंकर मुख्य वांटेड साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमला रंगदारी मांगने के उद्देश्य से किया गया था। लॉरेंस गैंग के कहने पर ये आरोपी फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे। इस मामले में पांच फरवरी को मुंबई पुलिस ने आसाराम फसाले नाम के एक आरोपी को पकड़ा था। आसाराम पिछले चार सालों से गैरेज मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। उस पर लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आसाराम लॉरेंस गैंग के प्रमुख सदस्य शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक यादव, सनी, सोनू और दीपक पर एक-एक के दर्ज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार? राजस्थान हरियाणा से पकड़े गए

क्या हुआ था रोहित शेट्टी के घर?

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू इलाके में स्थित घर पर 31 जनवरी की रात 12:45 बजे फायरिंग की घटना हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इसमें एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। बताया जा रहा है कि हरियाणा से पकड़ा गया मेन शूटर दीपक विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से सीधे संपर्क में था। हरि और आरजू ने ही दीपक को फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के यहां फायरिंग करने को कहा था। दीपक आरजू बिश्नोई के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए आया था। इस वारदात की साजिश आरजू बिश्नोई ने शुभम लोंकर से बात करके रची। बताया जा रहा है कि फायरिंग के लिए दीपक को 50 हजार रुपए दिए गए थे। वारदात के बाद और रुपए मिलने वाले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में अजय देवगन को टक्कर देगा ये सुपरस्टार

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सन्नी और सोनू ने रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी। फायरिंग दीपक ने की थी। फायरिंग के लिए आरोपियों को विदेशी हथियार दिए गए थे। ऋतिक यादव सन्नी और दीपक दोनों का दोस्त था। ऋतिक हरियाणा में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। पता चला है कि शूटर्स की शुभम लोंकर से सीधे बात नहीं हो रही थी। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपे रहे। कई शहरों से होते हुए वे हरियाणा पहुंचे थे। वहां से ऋतिक, सन्नी और सोनू को गिरफ्तार किया गया। जबकि विष्णु को आगरा से गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।