delhi nehru place car parking will open tomorrow दिल्ली के नेहरू प्लेस को नई सौगात; कल से शुरू होगी 1000 वाहनों वाली 6 मंजिला पार्किंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के नेहरू प्लेस को नई सौगात; कल से शुरू होगी 1000 वाहनों वाली 6 मंजिला पार्किंग

दिल्ली के नेहरू प्लेस में डीडीए की ओर से निर्मित 6 मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग सोमवार से जनता के लिए खुल जाएगी। लगभग 62.4 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस पार्किंग में 1000 वाहनों (660 कारें और 352 दोपहिया) को खड़ा करने की क्षमता है।

Sun, 15 Feb 2026 08:16 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली के नेहरू प्लेस को नई सौगात; कल से शुरू होगी 1000 वाहनों वाली 6 मंजिला पार्किंग

दिल्ली में नागरिकों के लिए सभी विभाग पार्किंग स्थलों का निर्माण कर रहे हैं। इस संबंध में दक्षिणी दिल्ली और आसपास के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में छह मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस मल्टी लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि डीडीए प्रशासन ने नेहरू प्लेस में 62.4 करोड़ रुपये की लागत इस इस मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया है।

1000 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता

इस छह मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तैयार किया है। इस पार्किंग में एक हजार वाहनों को खड़े करनी क्षमता विकसित की गई है। इस नई पार्किंग में 660 कारों को, 352 दोपहिया वाहनों को पार्क कर सकते हैं। इसमें दिव्यांगों के लिए 56 स्थानों को तय किया गया है। जहां पर दिव्यांग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

यह भी सुविधा मल्टी लेवल पार्किंग में उपलब्ध होगी

1- अधिकारियों ने बताया कि इस पार्किंग में केबल, एलईडी लाइटिंग व अग्नि सुरक्षा के सभी तरह के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

2- इस छह मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग के जरिए नेहरू प्लेस में जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को कम किया जा सकेगा।

3- इस मल्टी लेवल कार पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

4- इस मल्टी लेवल कार पार्किंग में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

5- इसमें ​​स्वचालित टिकट प्रणाली, लिफ्ट और चार सौ वर्ग मीटर के एक वर्टिकल गार्डन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

स्मार्ट पार्किंग प्रणाली को विकसिक कर रहे

अधिकारियों के अनुसार, यह बहुमंजिला परिसर आधुनिक स्वचालित प्रणालियों से सुसज्जित है, जो पार्किंग को अधिक सुरक्षित और कुशल बनाती हैं। इनमें स्वचालित टिकट प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और उन्नत अग्निशमन प्रणाली शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग पॉइंट भी लगाए गए हैं। इमारत में लिफ्ट भी हैं, जिससे विभिन्न मंजिलों के बीच आवागमन आसान हो जाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग नागरिकों के लिए भी इसमें बेहतर सुविधा उपलब्ध है।

नेहरू प्लेस की पार्किंग और ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से, नेहरू प्लेस में नागरिकों ने पार्किंग और ट्रैफिक की समस्याओं को लेकर विभागों को शिकायतें की हैं। इस महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र में अव्यवस्थित और बेतरतीब व अवैध पार्किंग से ग्रस्त रहा है, जिसका असर सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर पड़ता है। कार्यालय जाने वाले, आईटी पेशेवर, खरीदार और रेस्तरां एवं शोरूम में आने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। नई सुविधा से पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित होगी। सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होगी। विशेष रूप से व्यस्त समय के दौरान यातायात जाम कम होने की उम्मीद है। इस कदम से रिंग रोड क्षेत्र और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारू रूप से चलने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से करवट लेगा मौसम; तापमान पर अपडेट
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं; किन संभागों में मौसम रहेगा खराब?
ये भी पढ़ें:कारोबारियों के लिए गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।