delhi ncr weather update imd latest update heatwave alert till 28 may दिल्ली में भीषण उमस और गर्मी का टॉर्चर, IMD ने 28 मई तक जारी किया अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में भीषण उमस और गर्मी का टॉर्चर, IMD ने 28 मई तक जारी किया अलर्ट

दिल्ली में इस हफ्ते जारी भीषण गर्मी के दौर का असर शुक्रवार को भी बना रहा। तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि शहर में औपचारिक रूप से लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई।

Sat, 23 May 2026 12:05 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
दिल्ली में भीषण उमस और गर्मी का टॉर्चर, IMD ने 28 मई तक जारी किया अलर्ट

दिल्ली में इस हफ्ते जारी भीषण गर्मी के दौर का असर शुक्रवार को भी बना रहा। तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि शहर में औपचारिक रूप से लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 मई तक दिल्ली में लू की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली वाले विस्तृत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लू चलने जैसी परिस्थितियां रहीं, जबकि राजधानी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में 0.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक और पिछली रात की तुलना में 2.6 डिग्री कम था।

कल कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने शनिवार के लिए न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया है। स्काइमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा, गुरुवार तक हवाएं राजस्थान और थार मरुस्थल की ओर से चल रही थीं, जिससे वातावरण बेहद शुष्क हो गया और अधिकतम तापमान में तेज बढ़ोतरी हुई। हालांकि अब हवा की दिशा बदल गई है, जिसके कारण शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब-हरियाणा क्षेत्र पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, लेकिन इसका दिन के तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह गतिविधि शाम और सुबह के समय होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ा हादसा, गाड़ी में फटी तेजाब से भरी बोतल, दो लोग बेहोश

कब शुरू होगी प्री मानसून बारिश

पलावत ने कहा कि इसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। साथ ही, हवाओं का रुख फिर से थार मरुस्थल की ओर होने के कारण लू की स्थिति दोबारा बन सकती है। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियां मई के अंत तक बनी रह सकती हैं। जून की शुरुआत से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

पालम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक और पिछले दिन से 1.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक और पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री कम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 3 बड़े कॉरिडोर कब होंगे चालू, सामने आ गई डेट!

लोधी रोड क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में 0.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक और पिछली रात की तुलना में 2.6 डिग्री कम था।

रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक और पिछले दिन से 0.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक और पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री कम था। आयानगर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक और पिछले दिन से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक और पिछली रात से 1.4 डिग्री अधिक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली दंगों के दो आरोपियों को SC से जमानत, उमर खालिद का मामला बड़ी बेंच को भेजा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।