Delhi Metro Phase 4 DMRC to Roll Out 3 New Metro Corridors by December दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 3 बड़े कॉरिडोर कब होंगे चालू, सामने आ गई डेट! फेज-5 को लेकर भी खुशखबरी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 3 बड़े कॉरिडोर कब होंगे चालू, सामने आ गई डेट! फेज-5 को लेकर भी खुशखबरी

फेज-4 प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 में मंजूरी दी थी, जिससे दिल्ली के बाहरी इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती दी जा सके। फेज-4 के तहत, दो रूट पर पहले ही काम पूरे हो चुका है और यात्रियों के लिए खोला भी जा चुका है।

Fri, 22 May 2026 06:15 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 3 बड़े कॉरिडोर कब होंगे चालू, सामने आ गई डेट! फेज-5 को लेकर भी खुशखबरी

दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी को इस साल के अंत तक तीन नए मेट्रो कॉरिडोर मिल जाएंगे। तीन नए मेट्रो कॉरिडोर मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग, एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर और पिंक लाइन का मजलिस पार्क-मौजपुर है। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में डीएमआरसी प्रमुख ने कहा कि ये नए कॉरिडोर मेट्रो के फेज-4 का हिस्सा हैं, जिसे दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा।

कुमार ने कहा कि फेज-4 के तहत तीन अतिरिक्त कॉरिडोर को भी हाल ही में मंजूरी मिल गई है, जिससे इस प्रोजेक्ट का दायरा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि फेज-4 के तहत मंजूर किए गए नए कॉरिडोर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक और रिठाला-नरेला-नाथूपुर विस्तार शामिल हैं, इन नए रूट के 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है हालांकि यह मंजूरी, जमीन मिलने और काम की तेजी पर निर्भर करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! दिल्ली में जल्द इतनी सालाना आय वालों का भी बनेगा राशन कार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 में मंजूरी दी थी

आपको बता दें कि फेज-4 प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 में मंजूरी दी थी, जिससे दिल्ली के बाहरी इलाकों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती दी जा सके। फेज-4 के तहत, दो रूट पर पहले ही काम पूरे हो चुका है और यात्रियों के लिए खोला भी जा चुका है। इनमें मैजेंटा लाइन का जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन रूट जो कि जनवरी 2025 में चालू हुआ था, और पिंक लाइन का मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर है जो कि मार्च 2026 में खोला गया था। इसके अलावा मार्च 2025 में ही मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 9.92 किलोमीटर लंबे नए एलिवेटेड कॉरिडोर को भी जनता के लिए खोल दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए, कैसे करना है अप्लाई

फेज-4 के बाकी बचे कॉरिडोर पर क्या अपडेट?

डीएमआरसी इस साल दिसंबर तक फेज-4 के बाकी बचे कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इनमें मजेंटा लाइन का कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से आरके आश्रम रूट और गोल्डन लाइन का तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी रूट शामिल है। उम्मीद है कि कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से आरके आश्रम मार्ग का रूट खुलने से दिल्ली के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। वहीं, गोल्डन लाइन वाला रास्ता दक्षिण दिल्ली, एयरपोर्ट वाले इलाके और शहर के अन्य मुख्य केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इनके अलावा, इंदरलोक से इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक रूट पर भी काम चल रहा है, हालांकि इनके 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में पेशाब करने लगा शख्स, महिला ने रिकॉर्ड कर लिया VIDEO

फेज-5 के विस्तार पर क्या बोले?

प्रस्तावित फेज-5 के विस्तार पर कुमार ने कहा कि डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो के फेज-5 (ए) के के लिए आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टी-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक के लिए 2028 का टारगेट रखा है। वहीं फेज-5 (बी) के अंतर्गत सात और कॉरोडर जिनमे धंसा बस स्टैंड से नांगलोई, केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़, समयपुर बादली से नरेला डीडीए खेल परिसर, कीर्ति नगर से पालम, जोर बाग से मीठापुर, मयूर विहार फेज 3 से शास्त्री पार्क और केशव पुरम से रोहिणी सेक्टर 34 तक के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र को सौंप दी गई है। कुमार ने कहा कि प्रस्तावित फेज-5 (बी) प्रोजेक्ट में दिल्ली के भीतर लगभग 97.158 किलोमीटर की दूरी को कवर किया जाएगा जिसमें लगभग सात कॉरिडोर शामिल होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।