delhi acid bottle burst inside car 2 people trapped दिल्ली में बड़ा हादसा, गाड़ी में फटी तेजाब से भरी बोतल, दो लोग बेहोश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बड़ा हादसा, गाड़ी में फटी तेजाब से भरी बोतल, दो लोग बेहोश

दिल्ली के सरिता विहार में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी में अचानक आग लग गई और दो लोग गाड़ी में फंस गए। घटना जसोला मेट्रो स्टेशन के पास कालिंदी कुंज रोड की बताई जा रही है।

Fri, 22 May 2026 10:21 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बड़ा हादसा,  गाड़ी में फटी तेजाब से भरी बोतल, दो लोग बेहोश

दिल्ली के सरिता विहार में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी में अचानक आग लग गई और दो लोग गाड़ी में फंस गए। घटना जसोला मेट्रो स्टेशन के पास कालिंदी कुंज रोड की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जसोला मेट्रो स्टेशन के पास चलती वैगनआर कार के अंदर अचानक एसिड से भरी एक बोतल फट गई। बोतल फटने से कार के केबिन में तेजाब की बूंदें हवा में फैल गईं। इस दौरान गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। जैसे ही एसिड की बूंदे हवा में फैली दोनों लोगों सांस के साथ अंदर ले गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

दोनों पीड़ितों की पहचान 42 वर्षीय अनिल और 42 वर्षीय ज्योत्स्ना के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पीसीआर (PCR) वैन की मदद से दोनों पीड़ितों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 3 बड़े कॉरिडोर कब होंगे चालू, सामने आ गई डेट!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में DDA की जमीन पर बन रहा था मदरसा, भीड़ ने अवैध बताते हुए ढहा दिया

दिल्ली फायर सर्विस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, आज शाम करीब 7.45 बजे जसौला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार के अंदर तेजाब से भरी बोतल फटने की सूचना मिली, जिससे कार में बैठे दो लोग बेहोश हो गए। दोनों को पीसीआर द्वारा एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कार में आग नहीं लगी थी।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना शाम 5.04 बजे डीएफएस को दी गई कि दक्षिणपूर्वी दिल्ली में कालिंदी कुंज रोड के पास एक कार में आग लग गई है और उसमें दो लोग हैं।सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि, मौके पर पहुंचकर जांच करने पर दमकल अधिकारियों को पता चला कि गाड़ी के अंदर आग नहीं लगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को बड़ी राहत, DJB मकान बनाने पर पानी के IFC चार्ज में देगा भारी छूट

जोरदार धमाके जैसी आवाज

डीएफएस अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी में सवार अनिल और ज्योत्सना बोतल से निकले धुएं के कारण बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि बीमार पड़े व्यक्तियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कर्मियों द्वारा इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि तेजाब की बोतल फटने से एक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई, जिसके कारण शुरू में गाड़ी में आग लगने की खबरें आईं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे के सटीक कारण और जिन परिस्थितियों में तेजाब की बोतल को ले जाया जा रहा था, उनकी जांच की जा रही है।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।