delhi ncr weather lightning on house in gurugram residents narrow escape आंधी बारिश और वज्रपात का कहर; गुरुग्राम में मकान पर गिरी बिजली, पूरा घर हिल गया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आंधी बारिश और वज्रपात का कहर; गुरुग्राम में मकान पर गिरी बिजली, पूरा घर हिल गया

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बुधवार शाम को तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुग्राम के एक गांव में एक रिहाइशी मकान पर बिजली गिर गई। इससे मकान छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं।

Wed, 18 March 2026 09:34 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share
आंधी बारिश और वज्रपात का कहर; गुरुग्राम में मकान पर गिरी बिजली, पूरा घर हिल गया

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम को आई तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने सामान्य जीवन को काफी प्रभावित किया। दिल्ली के प्रगति मैदान और पूसा जैसे इलाकों में हवा की रफ्तार 65 से 68 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र के ददाईपुर गांव में मौसम के मिजाज के बीच एक रिहाइशी मकान पर बिजली गिर गई। इससे मकान की छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

पूरा घर हिल गया

बताया जाता है कि जब तेज आंधी और बारिश के कारण मौसम बदला तो गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र के ददाईपुर गांव में मौसम बदलने पर एक मकान पर बिजली गिर गई। मकान रामकिशन का बताया जाता है। वज्रपात से पूरा घर हिल गया और दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि इस घटना में परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए।

तेज आंधी और बारिश के बीच जोरदार धमाका

परिजनों ने बताया कि शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। पहले धूल भरी तेज आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ ही देर बाद बिजली की कड़कड़ाहट शुरू हुई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली मकान पर आ गिरी। धमाका इतना जोरदार था कि लोग खौफ से सहम गए।

मकान को भारी नुकसान

आसानी बिजली गिरने से किसी व्यक्ति को शारीरिक चोट तो नहीं आई लेकिन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के प्रभाव से घर की छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। घर में लगे बिजली के उपकरण और वायरिंग भी जल गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम ने बदले तेवर, दिन में तपन तो शाम को आंधी-बारिश से बिगड़ा मिजाज

खौफ के साये में परिवार

हादसे के बाद से रामकिशन और उनके परिवार के लोग डरे हुए हैं। परिवार के एक सदस्य ने बताया की धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे मकान ही गिर जाएगा। जान तो बच गई, लेकिन अब इस घर में रहने से डर लग रहा है क्योंकि दीवारें कमजोर हो गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में आंधी बारिश; थमा ट्रैफिक, कुछ जगहों पर बिजली गुल, ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग ने गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों को मौसम की यह चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है कि प्रशासन और जनता को खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि इससे सामान्य जीवन में बाधा आ सकती है। दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी से घंटेभर में 10 डिग्री तक पारा गिरा,कहां कितना तापमान

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।