मौसम ने बदले तेवर, दिन में तपन तो शाम को आंधी-बारिश से बिगड़ा मिजाज
Bulandsehar News - मौसम ने बदले तेवर, दिन में तपन तो शाम को आंधी-बारिश से बिगड़ा मिजाज
जनपद में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह जहां धूप ने लोगों को परेशान कर दिया, वहीं शाम होते-होते मौसम के बदले मिजाज बदल गया। करीब साढ़े सात बजे आई तेज धूलभरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस बारिश और आंधी से किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें हो गई। बुधवार सुबह की शुरुआत साफ आसमान और तीखी धूप के साथ हुई। दोपहर होते-होते पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई।
कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा और शाम होते ही धूल के गुबार ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।-खेती पर संकट, बागवानों की चिंतामौसम का यह बदलाव अन्नदाताओं और बागवानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिरने की आशंका है, जिससे पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होगी। वहीं जिले के स्याना और जहांगीराबाद बेल्ट में आम के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। तेज आंधी से आम का बोर गिरेगा।-तापमान में होगी गिरावट, बढ़ेगी गुलाबी ठंडमौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तेज हवा और चमक-गरज के साथ बारिश की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन