Delhi NCR Sudden Weather Change Rainfall In Noida Ghaziabad Delhi IMD Latest Update Yellow Alert दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा गाजियाबाद समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Tue, 12 May 2026 10:35 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा गाजियाबाद समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज पहले ही आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी थी। येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। 'येलो अलर्ट' का मतलब है मौसम में बदलाव को लेकर सतर्क रहना और बदलती परिस्थितियों के प्रति जागरूक रहना।

आईएमडी ने रात में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग ने कल यानी 13 मई को भी आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 14 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद से 15 मई से मौसम साफ रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जलभराव पर नपेंगे अफसर; दिल्ली सरकार ने 448 जगहों के लिए तय की जिम्मेदारी

इससे पहे मौसम विभाग ने आज नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; लगाए 'डिग्री बिकाऊ है' के नारे

कहां कितना तापमान?

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था, जबकि आयानगर में यह 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल ने गुजरात में भी झोंकी ताकत, 3 नेताओं को जिम्मा

वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था, जबकि पालम में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।