officials responsibility fixed at 448 locations in delhi to prevent waterlogging जलभराव पर नपेंगे अफसर; दिल्ली सरकार ने 448 जगहों के लिए तय की जिम्मेदारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जलभराव पर नपेंगे अफसर; दिल्ली सरकार ने 448 जगहों के लिए तय की जिम्मेदारी

मानसून के दौरान दिल्ली के 448 चिह्नित स्थानों पर जलभराव रोकने के लिए PWD ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। यदि इन जगहों पर पानी भरा तो संबंधित इंजीनियरों पर सख्त कार्रवाई होगी।  

Tue, 12 May 2026 08:53 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, आशीष गुप्ता, नई दिल्ली
share
जलभराव पर नपेंगे अफसर; दिल्ली सरकार ने 448 जगहों के लिए तय की जिम्मेदारी

मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन वर्षों में चिह्नित किए गए जलभराव वाले 448 हॉट स्पाट पर प्रभावी निगरानी और समय पर जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। पीडब्ल्यूडी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानों में से कहीं पर जलभराव या बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जलभराव वाले 448 स्थानों की पहचान

आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान पीडब्ल्यूडी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव वाले 448 स्थानों की पहचान की थी। इन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। सबसे अधिक 177 स्थान पीडब्ल्यूडी के पूर्वी जोन में चिह्नित किए गए थे। दक्षिणी जोन में 147 और उत्तरी जोन में 124 स्थान सूची में शामिल किए गए थे। इनमें कई स्थान तो ऐसे हैं, जहां जलभराव में वाहन तक डूब जाते हैं।

तैनात किए समीक्षा अधिकारी

इस साल मानसून में इन स्थानों पर जलभराव से निपटने के लिए प्रत्येक जिम्मेदार और समीक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि नामित अधिकारी मानसून के दौरान अपने-अपने स्थानों पर जलभराव रोकने के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। किसी अधिकारी को नामित स्थान पर जलभराव होगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक जोन में जलभराव के कुछ प्रमुख स्थान

पूर्वी जोन - प्रगति मैदान टनल, भैरों मार्ग (प्रगति मैदान के पास), बुलेवार्ड रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, तिलक मार्ग, जीटी रोड, नरवाना रोड, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन, पुरानी पुलिस लाइन, मथुरा रोड, मिंटो रोड, नेताजी सुभाष चंद मार्ग, न्यू रोहतक रोड, चिल्ला बॉर्डर, पुराना किला रोड, पूसा रोड, रानी झांसी रोड डीसीएम चौक, रानी झांसी रोड फिल्मिस्तान, रिंग रोड पर आईजीआई स्टेडियम व राजघाट के पास, पटपड़गंज रोड मदर डेयरी के पास, विकास पर आईपी फ्लाईओवर, आईपी मार्ग पर इंद्रप्रस्थ के पास, जेएलएन मार्ग व अन्य स्थान।

दक्षिणी जोन - कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास अणुव्रत मार्ग, आईआईटी फ्लाईओवर के पास अरबिंदो मार्ग, बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग के एम्स से सराय काले खां कैरिजवे, वैंकटेश्वर कॉलेज, जेएलएन स्टेडियम के पास भीष्म पितामह मार्ग, ओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग, सराय जुलेना से महारानी बाग की तरफ सीवी रमन मार्ग, द्वारका अंडरपास, दिल्ली गेट फिरनी रोड, सरिता विहार व अपोलो अस्पताल के पास मथुरा रोड, एमबी रोड, नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड, सिरी फोर्ट रेड लाइट, ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना किनारे पूजा-पाठ से लेकर पार्किंग तक पर पाबंदी; दिल्ली HC का बड़ा फैसला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाढ़ से सुरक्षा कवच; दिल्ली में मजनू का टीला से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक बनेगी दीवार

उत्तरी जोन - अशोक विहार मार्केट, जीटी करनाल रोड, कन्हैया नगर, उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास नजफगढ़ रोड, बादली अंडरपास के पास आउटर रिंग रोड, हैदरपुर व मधुबन चौक पर आउटर रिंग रोड, नेशनल मार्केट पश्चिम विहार, मायापुरी चौक रिंग रोड, शालीमार बाग टी-पॉइंट, रोहतक रोड आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना के डूब क्षेत्र में व्यावसायिक-धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।