Delhi NCR Rainfall Due To Western Disturbance 10 degree temperature decrease IMD Weatger Update Today दिल्ली-NCR में बारिश से फिर ठंड का अहसास, 10 डिग्री तक गिरा पारा, आगे कैसा रहेगा मौसम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में बारिश से फिर ठंड का अहसास, 10 डिग्री तक गिरा पारा, आगे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को बूंदाबांदी के चलते फिर से ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में लगभग दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।

Thu, 19 Feb 2026 06:02 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में बारिश से फिर ठंड का अहसास, 10 डिग्री तक गिरा पारा, आगे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को बूंदाबांदी के चलते फिर से ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में लगभग दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और दिनभर तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा।दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। इसके चलते ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मंगलवार की तुलना में अधिकतम पारा 9.8 डिग्री कम रहा।

एनसीआर में भी परा गिरा

नोएडा में बारिश से अधिकतम पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पांच डिग्री कम है। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पारा छह डिग्री तक गिरा। अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम पारे में सात डिग्री की गिरावट आई और यह घटकर 22 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी में बुधवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यानी मंगलवार की रात अभी तक की सबसे गर्म रात रही। भले ही बादल और बूंदाबांदी की वजह से बुधवार दिन में अधिकतम तापमान में तेज गिरावट आई हो, लेकिन अगले दो दिन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 'वंदे मातरम' गायन को लेकर DTTE का नया आदेश, गाना होगा पूरा राष्ट्रगीत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सुधरेगी पानी-सीवर की सप्लाई; CM ने लॉन्च की 2100 करोड़ की परियोजनाएं
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 करोड़ की कमेटी ठगी, 48 लोगों से रकम लेकर फरार दंपती गिरफ्तार

राजधानी में प्रदूषण कम होते ही ग्रैप-2 वापस लिया

उधर प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप दो के प्रावधान को वापस ले लिया है। आयोग की ग्रैप समिति की बुधवार शाम हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। इसके साथ ही वाहन पार्किंग की दरों को अब सामान्य स्तर पर लाया जा सकेगा। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही 19 अक्तूबर 2025 को ग्रैप दो के प्रावधान लागू किए गए थे। ग्रैप दो के प्रावधानों में निजी वाहनों की संख्या सीमित करने के लिए पार्किंग दरों में इजाफा करने, सार्वजनिक परिवहन में सुधार यानी सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की संख्या और आवृत्ति में बढ़ोतरी जैसे प्रावधान हैं।

दो सो से ज्यादा है एक्यूआई

दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का सूचकांक 200 से ऊपर बना हुआ है। मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली के लोगों को इस बार सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 249 अंक पर रहा था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।