Delhi Model Town Shootout mastermind arrest Killers Shoot 18 Year Old Ishant in Mistaken Identity दिल्ली के मॉडल टाउन शूटआउट का मास्टरमाइंड दबोचा, गलतफहमी में 18 साल के इशांत को गोलियों से भूना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के मॉडल टाउन शूटआउट का मास्टरमाइंड दबोचा, गलतफहमी में 18 साल के इशांत को गोलियों से भूना

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 22 फरवरी को हुए शूटआउट मामले में मास्टरमाइंड अरेस्ट हो गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्यारों ने 18 साल के इशांत को कोई और समझकर गोलियों से भून डाला था।

Thu, 5 March 2026 03:13 PMGaurav Kala नई दिल्ली, भाषा
share
दिल्ली के मॉडल टाउन शूटआउट का मास्टरमाइंड दबोचा, गलतफहमी में 18 साल के इशांत को गोलियों से भूना

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शादी समारोह के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर 18 साल के इशांत उर्फ इशू की बेरहमी से हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ शामिल सात नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। हत्याकांड पर पुलिस का कहना है कि हमलावर किसी और को मारने आए थे, लेकिन 'गलत पहचान' के चलते उन्होंने इशांत को गोलियों से भून डाला।

वारदात 22 फरवरी की रात आजादपुर स्थित एमसीडी कॉलोनी के गेट पर हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा है। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर खौफनाक था। इशांत को कई गोलियां लगी थीं और पास ही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और स्कूटर लावारिस हालत में पड़े थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 दिन की खुदाई, 50 लाख खर्च… फिर भी नहीं मिला प्रिंस
ये भी पढ़ें:होली पर ट्रैफिक पुलिस का ऐक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1200 का कटा चालान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में अचानक कार का दरवाजा खुलने से बड़ा हादसा, बस ने स्कूटी सवार को कुचला

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने इशांत को मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम को मौके से सात खाली खोखे और चार जिंदा कारतूस मिले, जो हमलावरों के दुस्साहस की गवाही दे रहे थे।

गलफहमी में इशांत को गोलियों से भूना

पुलिस की तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। गिरफ्तार आरोपी मोहित पाल ने खुलासा किया कि उनकी दुश्मनी नरेंद्र ओम पाल नामक व्यक्ति से थी, जिसने कथित तौर पर 2024 में उनके एक साथी की हत्या की थी। आरोपियों को खबर मिली थी कि नरेंद्र एक शादी समारोह में आने वाला है। वे हथियारों से लैस होकर गेट पर घात लगाकर बैठे थे।

इसी बीच इशांत वहां पहुंचा और हमलावरों ने उसे नरेंद्र का साथी समझकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश की आग में एक ऐसे युवक की जान चली गई, जिसका उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।