Delhi Metro to have three new tripleinterchange stations Azadpur, New Delhi and Lajpat Nagar दिल्ली: तीन मेट्रो स्टेशन बनेंगे ट्रिपल-इंटरचेंज हब, समय की बचत के साथ इस एक झंझट से भी मुक्ति, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: तीन मेट्रो स्टेशन बनेंगे ट्रिपल-इंटरचेंज हब, समय की बचत के साथ इस एक झंझट से भी मुक्ति

बीते दो दशक से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को सिर्फ कश्मीरी गेट मेट्रो में ही ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन (जहां तीन मेट्रो लाइन एकसाथ मिलती हैं) की सुविधा मिलती है जो कि रेड, येलो और वायलेट लाइनों को आपस में जोड़ते हैं।

Sun, 18 Jan 2026 03:21 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली: तीन मेट्रो स्टेशन बनेंगे ट्रिपल-इंटरचेंज हब, समय की बचत के साथ इस एक झंझट से भी मुक्ति

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए आने वाले दिनों में सफर और आरामदायक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब दिल्ली में एक नहीं बल्कि तीन और नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन होंगे। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत आजादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर जल्द नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही आजादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन भी ट्रिपल-इंटरचेंज हब के रूप में काम करेंगे।

बीते दो दशक से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को सिर्फ कश्मीरी गेट मेट्रो में ही ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन (जहां तीन मेट्रो लाइन एकसाथ मिलती हैं) की सुविधा मिलती है जो कि रेड, येलो और वायलेट लाइनों को आपस में जोड़ते हैं। ये स्टेशन उत्तर और उत्तर-पश्चिम के आवासीय क्षेत्रों को मध्य और दक्षिणी दिल्ली से जोड़ता है। तीन और नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन के और बन जाने से समय की तो बचत होगी ही साथ ही बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी।

जादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन भी ट्रिपल-इंटरचेंज हब के रूप में काम करेंगे।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो स्टेशन से घर जाना होगा आसान, किफायती दरों पर मिलेगी 'भारत टैक्सी'
ये भी पढ़ें:नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच सिर्फ एक बार चेकिंग, न्यू अशोक नगर में ट्रायल
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सिग्नलिंग केबल चोरी, कितने रूट पर असर

साल के अंत तक

फेज-4 के तहत, आजादपुर मेट्रो स्टेशन येलो लाइन, पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन को जोड़ेगा, जिससे बार-बार ट्रेन बदले बिना ही उत्तर-पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच सीधी यात्रा हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह स्टेशन 2026 के अंत तक ट्रिपल इंटरचेंज के रूप में शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली मेट्रो और लाजपत नगर मेट्रो

डीएमआरसी अधिकारियों ने आगे बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रीन लाइन को जोड़ेगा जिससे हवाई अड्डे, मध्य दिल्ली और शहर के पश्चिमी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी पहले से कई बेहतर हो जाएगी। वहीं लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन, पिंक लाइन और आगामी गोल्डन लाइन को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण दिल्ली में पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं फेज-5 (ए) में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन बनाने की प्लानिंग है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।