delhi metro airport express line signaling cables theft near dhaula kuan station दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सिग्नलिंग केबल हुई चोरी, DMRC ने बताया कितने रूट पर असर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सिग्नलिंग केबल हुई चोरी, DMRC ने बताया कितने रूट पर असर

Delhi Metro Airport Express Line : दिल्ली में बेखोफ चोर अब मेट्रो की संपत्तियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही चोरों ने आज अतिसुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

Sun, 11 Jan 2026 09:09 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सिग्नलिंग केबल हुई चोरी, DMRC ने बताया कितने रूट पर असर

राजधानी दिल्ली में बेखोफ चोरों का आतंक चरम पर है। आमतौर पर घरों और दुकानों के साथ ही चोर अब मेट्रो की संपत्तियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही चोरों ने आज अपनी हरकत से अतिसुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर बताया गया, ''एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन अपडेट - धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास सिग्नलिंग केबलों की चोरी और क्षतिग्रस्त के कारण आज सुबह से धौला कुआं से शिवाजी स्टेडियम स्टेशनों के बीच एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित/प्रतिबंधित गति से चलाया जा रहा है। हालांकि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की तंग सड़कों पर चलेंगी मिनी बसें, 9 के बाद 7 मीटर की ई-बस लाने का प्लान

दिल्ली मेट्रो की करीब 22.7 किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (T-3) और द्वारका से जोड़ती है। यह भारत की सबसे तेज मेट्रो लाइन है।

इस लाइन पर कुल 7 स्टेशन हैं:-

1. नई दिल्ली

2. शिवाजी स्टेडियम

3. धौला कुआं

4. दिल्ली एयरोसिटी

5. IGI एयरपोर्ट

6. द्वारका सेक्टर 21

7. यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25

मुख्य विशेषताएं और विवरण:-

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई: लगभग 22.7 किलोमीटर है।

यात्रा का समय: नई दिल्ली से एयरपोर्ट (T-3) तक पहुंचने में मात्र 15-16 मिनट का समय लगता है।

रफ्तार: इसकी अधिकतम गति 120 किमी/घंटा तक है।

चेक-इन सुविधा: नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम स्टेशनों पर यात्री अपनी फ्लाइट के लिए सामान चेक-इन कर सकते हैं।

कहां-कहां है इंटरचेंज की सुविधा

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) :- समयपुर बादली / हुडा सिटी सेंटर एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन जाने के लिए स्टेशन के अंदर ही सीधा रास्ता उपलब्ध है।

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन :- भारतीय रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर 6 से बाहर निकलकर आप सीधे रेलवे स्टेशन के 'अजमेरी गेट' की ओर जा सकते हैं।

धौला कुआं मेट्रो स्टेशन (पिंक लाइन) :- मजलिस पार्क / शिव विहार यहां ट्रैवेलेटर की सुविधा है जो आपको 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस' स्टेशन से जोड़ती है।

द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) :- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली यह स्टेशन ऑरेंज लाइन और ब्लू लाइन का जंक्शन है, जहां यात्री आसानी से ट्रेन बदल सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।