IPL मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग; रात को कब तक मिलेगी मेट्रो?
अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के कारण 27 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ा दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब अंतिम ट्रेनें रात 11:00 से 1:30 बजे के बीच चलेंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के कारण अपनी सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को घर लौटने में परेशानी ना हो इसके लिए सभी रूट्स पर आखिरी मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। अब विभिन्न लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11:00 बजे से लेकर देर रात 1:30 बजे तक मिलेगी। DMRC ने इस बदलाव का पूरा टाइम टेबल साझा किया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है। इस पोस्ट में बताया गया है कि यह बदलाव केवल मैच वाले दिनों के लिए होगा। अब सभी रूटों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे के बीच चलेगी। दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा के लिए लिया है।
दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड नाम की नई कंपनी का गठन
इस बीच डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) नामक नई कंपनी का गठन किया है। यह डीएमआरसी ने इसे सरकार के सहयोग से स्थापित किया है। इसका मकसद देश के दूसरे शहरों व विदेशों की मेट्रो परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो की भागीदारी बढ़ाना है। यह कार्य डीएमआईएल के जरिये होगा।
निभाएगी संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी
आईआरटीएस के पूर्व अधिकारी संजय जमुआर डीएमआईएल इसके पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए गए हैं। डीएमआरसी द्वारा बाहर की मेट्रो परियोजनाओं का टेंडर हासिल करने पर उनके नेतृत्व मे डीएमआईएल उनके संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी। डीएमआरसी का कहना है कि उसने देश के कई शहरों में मेट्रो के विकास में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अहम भूमिका निभाई है। इसलिए डीएमआईएल को डीएमआरसी के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

यूके, अमेरिका, मध्य पूर्व और यूरोप में काम करने का अनुभव
डीएमआरसी के अनुसार, संजय जमुआर को भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनाइटेड किंग्डम, अमेरिका, मध्य पूर्व और यूरोप में काम करने का अनुभव है। उन्होंने यूनाइटेड किंग्डम के वारविक बिजनेस स्कूल से स्ट्रेटेजिक लीडरशिप में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है और लीड्स यूनिवर्सिटी से परिवहन अर्थशास्त्र पर शोध कार्य किए हैं।




साइन इन