Delhi-Dehradun Expressway Toll Plaza Launch Fastag Mandatory Digital Payment Only दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर का गणेशपुर टोल हुआ चालू, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर का गणेशपुर टोल हुआ चालू

Saharanpur News - दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर में टोल प्लाजा 26 अप्रैल को चालू हुआ। एक तरफ का टोल 150 रुपये और वापसी पर 225 रुपये है। फास्टैग अनिवार्य है, जबकि यूपीआई से भुगतान करने पर 187 रुपये लगेंगे। कैश लेन नहीं है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत देने के लिए 350 रुपये का मासिक पास भी उपलब्ध है।

Sun, 26 April 2026 11:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर का गणेशपुर टोल हुआ चालू

सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर पर गणेशपुर में बना टोल प्लाजा रविवार 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे चालू हो गया। कार चालकों से एक तरफ से 150 रुपये जबकि उसी दिन वापसी करने पर 225 रुपये वसूले जाएंगे। फास्टैग न होने पर यूपीआई से भुगतान पर 187 रुपए लगेंगे जबकि कैश की कोई लाइन नहीं है। प्रबंधन के अनुसार, टोल से प्रति घंटे एक से डेढ़ हजार तक वाहन निकल रहे हैं। खास है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। उसके बाद से टोल प्लाजा शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे।

अब 26 अप्रैल से इस पर टोल वसूली शुरू कर दी हैं। नई व्यवस्था के तहत फास्टैग से एक ओर का टोल 150 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आने-जाने के लिए 225 रुपये चुकाने होंगे। वहीं यूपीआई से भुगतान पर यह शुल्क बढ़कर 187 रुपये हो जाएगा। खास यह भी कि वाहनों की आवाजाही तेज होने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने को टोल प्लाजा पर कैश लेन की व्यवस्था नहीं रखी गई है। वहीं, स्थानीय निवासियों को राहत देते हुए, 20 किमी के दायरे में रहने वालों के लिए 350 रुपये का मासिक पास की योजना भी लागू की गई है। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं लाखनौर के पास बना टोल प्लाजा भी एक-दो दिन में चालू कर दिया जाएगा, जिससे पूरे कॉरिडोर पर टोल व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी। खास है कि यह वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित न हो और सड़क यातायात भी सुगम बना रहे। खास बात यह भी है कि इस टोल के बूथों पर कोई टोलकर्मी तैनात नही रहेगा। स्वत: ही टोल कटेगा। 0-कार / जीप / वैनएक तरफ: 150 रुपयेउसी दिन आने-जाने: 225 रुपयेमासिक पास: 4,985 रुपये (50 सिंगल यात्रा)स्थानीय (20 किमी दायरा): 350 रुपये मासिक पास0-हल्के वाणिज्यिक वाहन / मिनी बस / स्कूली बसएक तरफ: 240 रुपयेआने-जाने: 360 रुपयेमासिक पास: 8,050 रुपये0-बस / ट्रक (दो धुरी वाहन)एक तरफ: 505 रुपयेआने-जाने: 760 रुपयेमासिक पास: 16,865 रुपये0-तीन धुरी वाणिज्यिक वाहनएक तरफ: 550 रुपयेआने-जाने: 830 रुपयेमासिक पास: 18,400 रुपये0-भारी मशीनरी / निर्माण उपकरण वाहनएक तरफ: 795 रुपयेआने-जाने: 1,190 रुपयेमासिक पास: 26,450 रुपये0-बड़े आकार / मल्टी एक्सल वाहनएक तरफ: 965 रुपयेआने-जाने: 1,450 रुपयेमासिक पास: 32,200 रुपये0-भुगतान व्यवस्थाफास्टैग अनिवार्ययूपीआई भुगतान पर अलग शुल्क लागूकैश लेन उपलब्ध नहींपहले दिन टोल प्लाजा पर यात्रियों और कर्मियों को झेलनी पड़ीं दिक्कतेंगणेशपुर टोल प्लाजा के संचालन के पहले दिन बूथलेस (केबिन रहित) टोल व्यवस्था यात्रियों और टोल कर्मियों दोनों के लिए चुनौती बन गई। सेंसर आधारित इस नई प्रणाली में फास्टैग अनिवार्य होने के बावजूद कई वाहन चालक बिना सक्रिय फास्टैग के पहुंचे, जिससे बार-बार अव्यवस्था की स्थिति बनी।मुख्य परेशानियां:फास्टैग या डिजिटल भुगतान में दिक्कत आने पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहींबूथलेस व्यवस्था के बावजूद हर लेन पर टोल कर्मियों को तैनात रहना पड़ावाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच तीन बार विवाद की स्थिति बनीकई यात्रियों ने फास्टैग लेन में कैश भुगतान की मांग की, जिससे जाम बढ़ायातायात सुचारु रखने के लिए कुछ वाहनों को बिना शुल्क लिए निकाला गया सफर से पहले रखें फास्टैग रिचार्ज या यूपीआई बैलेंसनई टोल नीति के तहत एक्सप्रेसवे और हाईवे पर अधिकांश टोल प्लाजा पर कैश भुगतान की सुविधा समाप्त की जा रही है। ऐसे में यात्रा से पहले फास्टैग सक्रिय रखना या यूपीआई में पर्याप्त बैलेंस होना बेहद जरूरी है, ताकि सफर के दौरान रुकावट और अतिरिक्त परेशानी से बचा जा सके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।