delhi mausam kal kaisa rahega orange alert for heatwave latest weather update दिल्ली में कल से फिर बरसेगी आग; 2 दिन लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, 29 मई तक का अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में कल से फिर बरसेगी आग; 2 दिन लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, 29 मई तक का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को सुबह के वक्त आंधी-बारिश देखी गई। इससे काफी राहत मिली। हालांकि, रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 24 से 28 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

Sat, 23 May 2026 04:31 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में कल से फिर बरसेगी आग; 2 दिन लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, 29 मई तक का अपडेट

Delhi Wearher Update: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को सुबह तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 15 से 16 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। शाम से रात के दौरान कभी-कभी हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

24 और 25 मई को लू का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी रविवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में एकबार फिर भीषण गर्मी का दौर देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को दोनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों ही दिन दोपहर के वक्त 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गर्म हवा के थपेड़े चलेंगे। 25 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ आंधी देखी जाएगी जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Delhi weather news : अचानक बदला मौसम का मिजाज, 70 की रफ्तार से हवा और बूंदाबादी

26, 27 और 28 मई को लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 मई को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन तीनों ही दिन दोपहर के समय झुलसा देने वाली तेज गर्म हवाएं चलेंगी जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 24, 25, 26 और 27 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 28 मई को अधिकतम तापमान के 42 से 44 डिग्री जबकि 29 मई को इसके 41से 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से राहत पाने हिमाचल पहुंचे सैलानी, पुलिस की एडवाइजरी; कैसा रहेगा मौसम?

29 मई को लू से रहेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार; 29 मई को दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय सतह पर लगातार तेज हवाएं चलेंगी जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि इस दिन लू को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली एनसीआर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। यह एक दिन पहले की तुलना में 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला उत्तराखंड का मौसम, बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।