Delhi weather update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, 70 KM की रफ्तार से हवा और बूंदाबादी भी
Delhi weather update: पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चली और गरज के साथ बूंदाबादी भी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने 28 मई तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Delhi weather update: पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बीच शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चली और गरज के साथ बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बहुत ज्यादा तापमान के बाद संवहन की स्थिति बनती है। इस वजह से जब तक संतुलन स्थापित नहीं हो जाता तब तक दिल्ली-एनसीआर में कुछ समय के लिए गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली कड़कना और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी भारत (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली) में आंधी-तूफान की गतिविधियों के कारण शनिवार को लू से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कल से इस क्षेत्र में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
16 वर्षों में सबसे भीषण गर्मी के आसार
राजधानी में इस बार बीते 16 वर्षों में सबसे भीषण गर्मी के आसार हैं। दिल्ली में इस महीने अब तक चार दिन लू की स्थिति रह चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने 28 मई तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में आलम यह था कि कुछ देर भी धूप में खड़ा होना मुश्किल था। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 19 से 34 फीसदी तक रहा। दिल्ली के रिज क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है।
28 तक गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री रहने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। बीच-बीच में हल्के बादल या गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं भी हो सकती है। 28 तारीख तक दिल्ली में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।
वर्ष 2024 की गर्मी का टूट सकता है रिकॉर्ड
बीते 16 वर्षों में मई महीने में लू के रिकार्ड पर नजर डालें तो इस बार भीषण गर्मी का नया रिकार्ड बनता दिख रहा है। वर्ष 2024 में कुल मिलाकर छह दिन रहे थे जब दिल्ली में लू की स्थिति बनी थी। इस महीने अब तक चार दिन लू की स्थिति बन चुकी है। अगले पूरे हफ्ते के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इससे माना जा रहा है कि इस बार 2024 से ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।




साइन इन