delhi mausam experiences rising temperature speedy winds to blow for 3 days दिल्ली में बढ़ी गर्मी; 3 दिन 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बढ़ी गर्मी; 3 दिन 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से अधिक है। मंगलवार को भी मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। 

Mon, 9 Feb 2026 10:41 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बढ़ी गर्मी; 3 दिन 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिल्ली में सोमवार को अच्छी धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी दिल्ली में तेज धूप रहेगी और तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते तीन दिन तेज हवाएं चल सकती हैं।

कल कैसा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी जो धूप निकलने के साथ ही साफ हो जाएगी।

इस हफ्ते मौसम रहेगा साफ, 3 दिन तेज हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस पूरे हफ्ते यानी 15 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध दिख सकती हैं। हालांकि धूप खिलने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। 11, 12 और 13 फरवरी को दिल्ली के साथ एनसीआर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे इस दौरान पलूशन से भी राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम सुहावना रह सकता है।

कितना तापमान?

दिल्ली में 14 और 15 फरवरी को हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। दिल्ली में 10, 12, 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 11 और 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के मुरैना में बड़ा हादसा, मुरैना में मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत
ये भी पढ़ें:केन-बेतवा परियोजना के बांध का काम बंद, महिलाओं ने कर्मचारियों को खदेड़ा
ये भी पढ़ें:दिल्ली के मंगोलपुरी में स्कूल के सामने छात्र पर हमला; सिर में फंसा चाकू, मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों की हिमाकत; बवाना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Delhi Weather

पलूशन बढ़ा

दिल्ली में हवा की रफ्तार कम होने से सोमवार को प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया और हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सोमवार को दिल्ली में AQI 249 अंक दर्ज किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले 60 अंक ज्यादा है। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 300 के पार चला गया। आंकड़ों के मुताबिक हवा में प्रदूषण फैलाने वाले कणों पीएम 10 और पीएम 2.5 औसत स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा जो मानक से दोगुना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।