दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों की हिमाकत; बवाना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के बवाना में बेखौफ बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात लूटपाट के विरोध के दौरान हुई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों का आतंक सामने आया है। इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक कारोबारी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब कारोबारी अपने काम में व्यस्त था। बाइक पर सवार होकर तीन से चार बदमाश वहां पहुंचे और कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया।
लूट का विरोध करने पर वारदात का शक
माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट का विरोध किए जाने पर कारोबारी की जान ले ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में कानून व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक दिन पहले एक कारोबारी से हुई थी मारपीट
हाल ही में डाबरी इलाके में एक महिला कारोबारी और उनके पति पर उधार के पैसे न लौटा पाने के विवाद में हमला हुआ था। लीना खन्ना और उनके पति समीर की दो किश्तें समय पर नहीं पहुंच पाईं तो 6 फरवरी को आरोपियों ने 8.10 लोगों के साथ उनके दफ्तर में घुसकर दोनों के साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। पीड़ित कपड़ों के निर्यात का काम करते हैं। दोनों ने अक्टूबर 2025 में संदीप और सचिन से 10 लाख रुपये उधार लिए थे।




साइन इन