Delhi Horror Friend enraged after being called a drug addict stabbed friend to death नशेड़ी कहने पर भड़का दोस्त, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या; दिल्ली में खौफनाक कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नशेड़ी कहने पर भड़का दोस्त, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या; दिल्ली में खौफनाक कांड

नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक 22 साल के युवक की चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर ही लगा है।

Sat, 9 May 2026 12:20 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नशेड़ी कहने पर भड़का दोस्त, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या; दिल्ली में खौफनाक कांड

नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक 22 साल के युवक की चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर ही लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक ने आरोपी को नशेड़ी बोल दिया था, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपी ने गुस्से में युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 साल का आशु पटेल अपने परिवार के साथ नंगली डेयरी के हरकुल विहार इलाके में रहता था। आशु ने कक्षा दस के बाद फेल होने के चलते पढाई छोड़ दी थी। फिलहाल वह घर में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई, एक बहन शामिल है। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में आशु की मां ने बताया कि 5 मई की देर रात करीब 9 बजे आशु के फोन पर उसके दोस्त विपिन का फोन आया। जिसके बाद आशु दस मिनट में घर वापस आने के लिए बोल कर चला गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद उसके एक दोस्त का फोन आया कि आशु का एक्सीडेंट हो गया और जल्दी डीडीयू अस्पताल आ जाओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'रोड RADAR' की मदद से प्रदूषण के हॉटस्पॉट खोजेगी रेखा सरकार, जानिए क्या है ये?

परिजन डीडीयू अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि आशु पर चाकू से कई वार किए गए हैं, और वह गंभीर रूप से घायल है। मामले की अस्पताल से ही रणहौला थाना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 7 मई की देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान आशु ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों की मांग; दिल्ली के रक्षा कारोबारी को मारने की धमकी, किया था यह ऐलान

नशेड़ी कहने पर की हत्या

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वारदात के समय वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। सभी बात कर रहे थे, इसी दौरान आशु ने उसे सभी के सामने नशेड़ी बोल दिया और उसका मजाक उड़ाने लगा। जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आशु पर चाकू से कई वार किए और उसके बाद खुद की स्कूटी से उसे डीडीयू अस्पताल पहुंचाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DDA ने जारी किया नया नोटिस, खाली पड़े निजी प्लॉटों के मालिकों को होगा फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।