दिल्ली में होली के जश्न में हुआ झगड़ा, शख्स को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के जश्न के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के जश्न के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है, जबकि घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, यह घटना दो समूहों के बीच हुए झगड़े के कारण हुई। दोनों गुटों के बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर नेपाल और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।
दोनों पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नेपाल को मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे पीड़ित को गंभीर चोटों के साथ भर्ती कराया गया है और वह फिलहाल डॉक्टरों निगरानी में है।
बुराड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हमले में शामिल अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
अधिकारी ने कहा, हमने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीमें घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही हैं। आगे की जांच जारी है।




साइन इन