Delhi Sadar Bazar Area Fire Break Out in shop आग की लपटें, धुएं का गुबार; दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आग की लपटें, धुएं का गुबार; दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दुकान में लगी भीषण आग

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग यहां स्थित एक दुकान में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गईं।

Wed, 4 March 2026 09:27 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
आग की लपटें, धुएं का गुबार; दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दुकान में लगी भीषण आग

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग यहां स्थित एक दुकान में लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गईं।

जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी बुधवार शाम 4.30 बजे पहुंची। पीटीआई की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में एक दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती और धुएं का उठता गुबार देखा जा सकता है।

दमकल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया, हमें आग लगने की सूचना मिली। पास के दमकल स्टेशन से पहली दमकल भेजी गई और यहां पहुंचने पर पता चला कि आग थोड़ी गंभीर थी। आसपास के दमकल स्टेशनों ने भी अपनी दमकल भेजीं और अब कुल 16 दमकल यहां काम कर रही हैं। हम धुआं कम करने का काम कर रहे हैं और उसके बाद हताहतों की संख्या की जांच करेंगे।

इससे पहले दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कपड़े की कई दुकानों में भीषण आग लग गई थी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।अधिकारी ने बताया, हमें शाम 4 बजकर 22 मिनट पर सीलमपुर के शांति मोहल्ला इलाके में कपड़े की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में हमने दमकल की चार गाड़ियां भेजीं लेकिन आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। अब तक, हमने आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में होली पर सीजन का सबसे गर्म दिन , कहां कितना तापमान
ये भी पढ़ें:मैं आशा करती हूं कि रंगों का यह त्योहार..., होली पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता
ये भी पढ़ें:'शराब माफिया को तोहफा', दिल्ली में होली पर शराब की दुकानें खुलने पर कांग्रेस

दुकानदार एजाज अहमद अंसारी ने बताया कि आग उनकी कपड़े की दुकान से शुरू हुई और धीरे-धीरे कई अन्य दुकानों में भी फैल गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।